• +91 99920-48455
  • a2zsolutionco@gmail.com
प्रेगनेंसी में क्यों आती है ज्यादा हिचकी? जानें इसके कारण, घरेलू नुस्खे और बचाव के तरीके

प्रेगनेंसी में क्यों आती है ज्यादा हिचकी? जानें इसके कारण, घरेलू नुस्खे और बचाव के तरीके

  • By Admin
  • 4
  • Comments (04)

प्रेगनेंसी में क्यों आती है ज्यादा हिचकी? जानें इसके कारण, घरेलू नुस्खे और बचाव के तरीके

गर्भावस्था के दौरान अक्सर महिलाओं के शरीर में बहुत सारे बदलाव आते हैं। वहीं उन्हें कुछ मानसिक और शारीरिक समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है। एक ऐसी ही समस्या है गर्भावस्था के दौरान हिचकी आना। हिचकी आने के कारण अक्सर महिलाओं को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वहीं उन्हें गले में भारीपन भी महसूस होता है। लेकिन सवाल यह है कि गर्भावस्था के दौरान हिचकी आना स्वभाविक है या इसके पीछे कोई गंभीर कारण छिपा है। आज का हमारा लेख भी इसी विषय पर है। आज हम आपको अपनी इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि गर्भावस्था के दौरान हिचकी आने के पीछे क्या क्या कारण होते हैं। साथ ही बचाव और उपचार भी जानेंगे। पढ़ते हैं आगे...

गर्भावस्था के दौरान हिचकी आने के पीछे कारण

बता दें कि हिचकी डायाफ्राम पर दबाव पड़ने के कारण आती है। इसके अलावा हिचकी आने के पीछे कई कारण हो सकते हैं-

1 - जब महिलाएं पेट के संक्रमण से शिकार हो जाती हैं तब भी हिचकी आ सकती है। बता दें कि हेलिकोबैक्टर पाइलोरी (H. pylori) बैक्टीरिया के कारण यह पेट का संक्रमण होता है।

2 - जब महिलाएं रिफ्लक्स की समस्या का शिकार हो जाती हैं तब भी हिचकी आने की संभावना बढ़ जाती है।

3 - इसके अलावा शरीर में एम्नियोटिक द्रव (Amniotic fluid) की मात्रा बढ़ने पर हिचकी आनी शुरू हो जाती है।

4 - जब महिलाएं जल्दी-जल्दी भोजन करती हैं तब भी हिचकी आनी शुरू हो जाती है।

5 - जब महिलाएं जरूरत से ज्यादा भोजन कर लेती हैं तब भी इसकी आनी शुरू हो जाती है।

6 - जब प्रेगनेंसी के दौरान महिलाएं घबराहट या ज्यादा उत्साहित महसूस करती हैं तब भी हिचकी आ सकती है।

7 - जब महिलाएं प्रेगनेंसी के दौरान अल्कोहल का सेवन करती है तभी हिचकी आ सकती है।

8 - जब महिलाओं को पेट फूलने की समस्या होती है तब भी हिचकी की समस्या हो सकती है।

9 - जब महिलाएं कार्बोनेटेड पेय पदार्थों का सेवन करती हैं तब भी हिचकी की समस्या हो सकती है।

10 - जब महिलाओं को मेटाबॉलिक विकार का सामना करना पड़ता है तब भी हिचकी आ सकती है।

11 - जब महिलाओं को अपच की समस्या हो जाती है तब भी हिचकी आ सकती है।

12 - तनाव से ग्रस्त महिलाओं को हिचकी आने की समस्या हो सकती है।

गर्भावस्था के दौरान हिचकी से बचाव के उपाय

हिचकी से बचाव के लिए अपनी दिनचर्या में थोड़ा सा बदलाव करना जरूरी है। जानते हैं उसके बारे में-

1 - महिलाओं को प्रेगनेंसी के दौरान अल्कोहल या धूम्रपान नहीं करना चाहिए।

2 - महिलाएं गर्भावस्था में कार्बोनेटेड ड्रिंक्स के सेवन से बचें।

3 - गर्भवती महिलाएं मसालेदार भोजन ओं को अपनी डाइट से निकालें।

4 - गर्भावस्था के दौरान में वे भरपूर मात्रा में पानी पिएं।

5 - गर्भवती महिलाएं जल्दी खाना खाने से बचें।

6 - गर्भवती महिलाएं पाचन तंत्र को तंदुरुस्त रखने के लिए अपनी डाइट में फाइबर को जोड़ें।

प्रेगनेंसी के दौरान हिचकी को दूर करने के घरेलू उपाय

1 - नींबू और अदरक का प्रयोग : बता दें कि नींबू और अदरक दोनों ही स्वाद में बेहद तेज होते हैं। ऐसे में अगर इन दोनों को चूसा जाए तो हिचकी की समस्या को दूर किया जा सकता है। इससे अलग नींबू अदरक और शहद के सेवन से भी हिचकी की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

2 - गहरी लंबी सांस : गहरी लंबी सांस लेने से हिचकी को ठीक किया जा सकता है। ऐसे में आप एक बेहद लंबी सांस लें और उसे कुछ समय तक रोकें। ऐसा करने से गले की अकड़न कम होती है साथ ही फेफड़े भी सक्रिय रहते हैं।

3 - भरपूर मात्रा में पानी पीने से : हिचकी आने पर अगर महिलाएं तुरंत पानी पीने तो हिचकी को दूर किया जा सकता है यह बेहद आम और हर घर में अजमाया हुआ नुक्सा है ऐसे में बिना रुके महिलाओं को एक गिलास पानी पीना है ऐसा करने से डायग्राम की आइटम दूर होती है।

4 - जीभ को निकाल लें बाहर : बता दें कि जब भी महिलाओं को हिचकी आए तो वह अपने दोनों कानों को कसकर बंद करें और उसके बाद अपनी जीत को बाहर निकालें और कुछ समय तक इसी अवस्था में रहें। ऐसा करने से भी हिचकी बंद हो जाती है इस दौरान महिलाओं को गहरी लंबी सांस लेते और छोड़ते रहना है।

ऊपर बताए गए बिंदुओं से पता चलता है कि प्रेगनेंसी के दौरान हिचकी आना एक आम बात है। लेकिन कभी-कभी इसके पीछे कुछ गंभीर कारण भी छिपे होते हैं। ऐसे में आप समय को नोट करें अगर हिचकी थोड़े समय के लिए आ रही है तो घबराने की बात नहीं है लेकिन अगर हिचकी बार-बार और जल्दी जल्दी आ रही है तो ऐसे में डॉक्टर से संपर्क करना बेहद जरूरी है। इससे अलग कुछ बचावों को अपनाकर भी आप हिचकी की समस्या से दूर रह सकते हैं। ऊपर बताए गए बचाव आपकी मदद कर सकते हैं। गर्भवती महिलाओं को सलाह दी जाती है कि वे अपनी डाइट में किसी भी चीज को जोड़ने से पहले या अपनी डाइट में बदलाव करने से पहले एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

 
 
 

प्रेगनेंसी में क्यों आती है ज्यादा हिचकी? जानें इसके कारण, घरेलू नुस्खे और बचाव के तरीके

  • Share This: