• +91 99920-48455
  • a2zsolutionco@gmail.com
40 के बाद प्रेगनेंसी के दौरान इन 3 समस्याओं से बच्चों में हो सकती हैं 10 से ज्यादा परेशानियां, जानें सही देखभाल

40 के बाद प्रेगनेंसी के दौरान इन 3 समस्याओं से बच्चों में हो सकती हैं 10 से ज्यादा परेशानियां, जानें सही देखभाल

  • By Admin
  • 4
  • Comments (04)

40 के बाद प्रेगनेंसी के दौरान इन 3 समस्याओं से बच्चों में हो सकती हैं 10 से ज्यादा परेशानियां, जानें सही देखभाल

करियर के कारण ज्यादातर महिला देर से शादी और चार से पाच साल बाद गर्भधारणा का फैसला लेती हैं। करियर के चक्कर में तब-तक इन महिलाओं की उम्र 40 से अधिक हो जाती है लेकिन 40 की उम्र के बाद प्रेग्नेंसी और बच्चे के जन्म के दौरान कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जैसे की, उनमें समय से पहले बच्चे पैदा होने का खतरा अधिक होता है। गर्भावस्था के 37 वें सप्ताह से पहले जन्मे बच्चे को प्री मैच्यौर कहा जाता हैं। ऐसी स्थिती में कई बच्चे की जान भी जा सकती हैं। इसक लिए जन्म के बाद बच्चे की सेहत का ध्यान करना काफी जरूरी होता है।

देर से प्रेगनेंसी मतलब बढ़ा हुआ खतरा

मुंबई के अपोलो स्पेक्ट्रा अस्पताल के स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. डिंपल चुडगर का कहना है कि करियर के कारण, महिलाएं देर से शादी करती हैं। अधिकांश महिलाएं 35 के बाद और 40 साल की उम्र में भी गर्भधारण की योजना बनाती हैं। अब एआरटी की मदद से, महिलाओं के लिए वांछित उम्र में मातृत्व के अपने सपने को हासिल करना संभव है। लेकिन देर से गर्भाधारण से समय से पहले प्रसव होने का खतरा अधिक होता है।

हो सकती हैं ये परेशानियां

डॉ. डिंपल का कहना है कि 40 से ऊपर की महिलाओं में गर्भावस्था के दौरान हाई ब्लड प्रेशर, प्रीक्लेम्पसिया, गर्भकालीन डायबिटीज, बच्चे में गुणसूत्र संबंधी असामान्यताएं, समय से पहले जन्म होने का खतरा हो सकता हैं। ऐसे शिशुओं को जन्म के बाद लंबे समय तक देखभाल की आवश्यकता होती है। समय से पहले नवजात शिशु को एनआईसीयू में रहा जाता हैं।

40 के बाद प्रेगनेंसी के दौरान इन 3 समस्याओं से बच्चों में हो सकती हैं 10 से ज्यादा परेशानियां, जानें सही देखभाल

  • Share This: