• +91 99920-48455
  • a2zsolutionco@gmail.com
गर्भवती महिलाएं ज्यादा खाएंगी अंडे तो हो सकते हैं ये गंभीर नुकसान

गर्भवती महिलाएं ज्यादा खाएंगी अंडे तो हो सकते हैं ये गंभीर नुकसान

  • By Admin
  • 4
  • Comments (04)

गर्भवती महिलाएं ज्यादा खाएंगी अंडे तो हो सकते हैं ये गंभीर नुकसान, जानें कितना सेवन सही?

गर्भवती महिलाओं को लिए अंडे के सेवन काफी स्वास्थ्यवर्धक रहता है, लेकिन इसका ज्यादा मात्रा में सेवन शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। इस लेख में जानें गर्भवती महिलाओं को कितनी मात्रा में अंडों का सेवन करना चाहिए।

अंडा एक हेल्दी डाइट का हिस्सा है, जिससे हमारे शरीर को प्रोटीन के साथ-साथ फास्फोरस, पोटेशियम और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व भी प्रदान करता है। प्रेगनेंसी में भी रोज अंडे खाने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इस दौरान उनके शरीर को विशेष रूप से पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है, जिनमें से कई जरूरी पोषक तत्वों की पूर्ति अंडे का सेवन करके की जा सकती है। लेकिन इस बात का पता होना भी जरूरी है कि ज्यादा मात्रा में अंडे का सेवन करना उनके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। इस लेख में हम आपको महिलाओं को ज्यादा अंडे खाने से होने वाले नुकसान के बारे में बताने वाले हैं और साथ ही यह भी बताने वाले हैं कि गर्भावस्था के दौरान रोजाना कितने अंडों का सेवन किया जाना चाहिए।

 

कितने अंडे खाना है सही

गर्भवती महिलाओं को कितनी मात्रा में अंडे खाने चाहिए यह उनकी गर्भावस्था के महीने, उनके शारीरिक स्वास्थ्य और साथ ही मौसम पर निर्भर करता है। सर्दियों में पहली और दूसरी तिमाही में महिलाएं 1 से 2 अंडे खा सकती हैं। वहीं गर्मियों में पहली और दूसरी तिमाही में अंडा खाने से पहले महिलाओं को अपने डॉक्टर से बात कर लेनी चाहिए। तिसरी तिमाही की बात करें तो महिलाएं सर्दियों में 2 से 3 अंडे भी रोजाना खा सकती हैं। वहीं अंडे की तासीर गर्म होती है, इसलिए गर्मियों में इसका सेवन कितनी मात्रा में किया जाना चाहिए, इस बारे में डॉक्टर से ही बात करें।

ज्यादा अंडे खाने के नुकसान

सिर्फ गर्मियों में ही नहीं बल्कि सर्दियों में भी ज्यादा अंडे खाना गर्भवती महिलाओं को लिए नुकसानदायक हो सकता है। ज्यादा मात्रा में अंडे खाने से गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य से जुड़ी कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ज्यादा अंडे खाने से पेट से जुड़ी परेशानियां होने लगती हैं, जिसे जी मिचलाना, उल्टी आना और दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं। उल्टी व दस्त जैसी समस्याएं एक गर्भवती महिला के लिए काफी हानिकारक हो सकती हैं। वहीं अगर महिला को पहले से ही कोलेस्ट्रॉल या दिल से जुड़ी कोई बीमारी है, तो ज्यादा मात्रा में अंडे खाना उसके लिए हानिकारक हो सकता है।

 

अन्य बातों का ध्यान रखना है जरूरी

अंडे खाने के लिए एक गर्भवती महिला को सिर्फ अंडों की मात्रा ही नहीं बल्कि कई चीजों का ध्यान रखना जरूरी है। इनमें सबसे पहले बात यह है कि गर्भवती महिला अगर अंडे खा रही है, तो उसे अच्छे से उबाल लें। ऐसा इसलिए क्योंकि अंडे में साल्मोनेला जैसे खतरनाक बैक्टीरिया भी हो सकते हैं, जो शरीर के अंदर जाकर नुकसान पहुंचाते हैं।

डॉक्टर से करें बात

अगर किसी गर्भवती महिला को अंडे खाने के बाद स्वास्थ्य से जुड़ी किसी प्रकार की समस्या महसूस होने लगी है, तो उसे जल्द से जल्द डॉक्टर से इस बारे में बात कर लेनी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि कई बार शुरुआती लक्षणों का इलाज करके बड़ी समस्या को दूर किया जा सकता है।

गर्भवती महिलाएं ज्यादा खाएंगी अंडे तो हो सकते हैं ये गंभीर नुकसान

  • Share This: