• +91 99920-48455
  • a2zsolutionco@gmail.com
वेजाइना में इंफेक्शन से राहत पाने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय

वेजाइना में इंफेक्शन से राहत पाने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय

  • By Admin
  • 9
  • Comments (04)

वेजाइना में इंफेक्शन से राहत पाने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय

बैक्टीरियल वेजिनोसिस (Bacterial Vaginosis) महिलाओं में होने वाली एक आम समस्या है। आमतौर पर 15 से 44 वर्ष की महिलाओं में या फिर प्रेगनेंट महिलाओं में बैक्टीरियल वेजिनोसिस की समस्या देखने को मिलती है। दरअसल, महिलाओं की योनि में कई तरह के बैक्टीरिया होते हैं। जब कभी योनि में अच्छे और बुरे बैक्टीरिया का संतुलन बिगड़ जाता है, तो बैक्टीरियल वेजिनोसिस की समस्या हो जाती है। बैक्टीरियल वेजिनोसिस के सबसे आम लक्षण है योनि से डिस्चार्ज होना। ये डिस्चार्ज सफेद या हरे रंग का हो सकता है। इसके अलावा, वेजाइना से बदबू आना, वेजाइना में खुजली होना या इर्रिटेशन होना जैसे लक्षण भी देखने को मिल सकते हैं। बैक्टीरियल वेजिनोसिस की समस्या में आपको पेशाब करते समय जलन भी हो सकती है। कई महिलाऐं वेजाइना में इंफेक्शन के बात करने से हिचकिचाती या शर्माती हैं। लेकिन, बैक्टीरियल वेजिनोसिस के कारण आपको काफी परेशानी हो सकती है। ऐसे में, इस समस्‍या से निपटने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं। आइए जानते हैं बैक्टीरियल वेजिनोसिस से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय (Home remedies to get rid of bacterial vaginosis In Hindi) -

बैक्टीरियल वेजिनोसिस से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय 

1. एप्पल साइडर विनेगर (Apple Cider Vinegar)

एप्पल साइडर विनेगर यानी सेब का सिरका हमारी सेहत और स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि आप बैक्टीरियल वेजिनोसिस के इलाज के लिए एप्पल साइडर विनेगर इस्तेमाल कर सकता है। एप्पल साइडर विनेगर में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं, जो संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं। यह वेजाइना के पीएच लेवल के संतुलन को बरकरार रखने में भी मदद करता है। बैक्टीरियल वेजिनोसिस से छुटकारा पाने के लिए एक गिलास पानी में एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर मिलाकर खाली पेट पिएं। इसके अलावा आप पानी में एप्पल साइडर विनेगर मिक्स करके इससे प्रभावित हिस्से को साफ कर सकते हैं। 

2. लहसुन (Garlic)

बैक्टीरियल वेजिनोसिस के इलाज के लिए लहसुन का इस्तेमाल किया जा सकता है। लहसुन एंटीफंगल और एंटीबायोटिक गुणों से भरपूर होता है। यह त्वचा पर होने वाले इंफेक्शन को दूर करने में कारगर हो सकता है। लहसुन त्वचा के दर्द और लालिमा से भी राहत दिलाता है। अगर आप बैक्टीरियल वेजिनोसिस से परेशान हैं, तो लहसुन को अपनी डाइट में शामिल करें। 

3. टी ट्री ऑयल (Tea Tree Oil)

बैक्टीरियल वेजिनोसिस से निपटने के लिए आप टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। टी ट्री ऑयल में एंटिफंगल, एंटीबैक्‍टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, जो संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं। इसके लिए एक चम्मच नारियल के तेल में कुछ बूंदें टी ट्री ऑयल की डालें। फिर कॉटन की मदद से इसे प्रभावित हिस्से पर लगाएं। कुछ देर बाद पानी से धो लें। हालांकि, ध्यान रखें कि टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल सीधे त्वचा पर कभी नहीं करना चाहिए। 

4. नारियल तेल (Coconut Oil)

नारियल का तेल भी वेजाइनल इंफेक्‍शन से निजात दिलाने में मदद कर सकता है। नारियल के तेल में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो संक्रमण को रोकने में मदद करते हैं। बैक्टीरियल वेजिनोसिस से छुटकारा पाने के लिए आप नारियल के तेल को प्रभावित हिस्से पर लगा सकते हैं। आप ऐसा दिन में 2-3 बार कर सकते हैं। नारियल के तेल के इस्तेमाल से आपको इंफेक्शन से राहत मिलेगी।  

5. दही (Curd)

बैक्टीरियल वेजिनोसिस से निपटने के लिए दही बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। दही में लैक्टोबैसिलस नामक बैक्टीरिया पाया जाता है, जो योनि में बुरे बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करता है। दही योनि के पीएच संतुलन को बनाए रखने में भी मदद करता है। बैक्टीरियल वेजिनोसिस से छुटकारा पाने के लिए आप अपनी डाइट में दही जरूर शामिल करें। दिन में कम से कम दो बार दही का सेवन करने से आपको वेजाइनल इंफेक्शन से जल्द राहत मिल सकती है। 

बैक्टीरियल वेजिनोसिस से छुटकारा पाने के लिए आप इन घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं। लेकिन, अगर आपकी समस्या बढ़ रही है, तो आपको डॉक्टर को दिखाना चाहिए।

6. याेनि की सफाई का ध्यान रखें  (Clean Vaginal)

कई बार महिलाएं अपनी योनि की सफाई के लिए खुशबूदार क्लीनर्स का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन इससे उन्हें नुकसान हाे सकता है। यह याेनि के पीएच काे बाधित कर सकता है। याेनि के पीएच काे संतुलित रखने के लिए उसकी सफाई का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है। सुगंधित उत्पादाें के इस्तेमाल से पीएच लेवल बिगड़ सकता है।

7. अंडरगारमेंट्स का भी रखें ध्यान

अंडरगारमेंट्स भी आपके स्वास्थ्य काे काफी हद तक प्रभावित कर सकते हैं। अगर आप अंडरगारमेंट्स की स्वस्छता का ध्यान रखते हैं, ताे इससे पीएच संतुलन में सुधार हाे सकता है। इतना ही नहीं आपकाे अंडरगारमेंट्स चुनते हुए भी सतर्क हाेना जरूरी है। इसके साथ ही दिन में दाे बार गारमेंट्स जरूर बदलें।

अगर आप अपने याेनि काे सुरक्षित रखना चाहती हैं, ताे इन उपायाें काे जरूर फॉलाे करें। इससे आपकी याेनि का पीएच लेवल हमेशा बैलेंस में रहेगा और आप स्वस्थ रहेंगी। 

8. धूम्रपान छाेड़ें (Avoid Smoking)

धूम्रपान काे छाेड़ने से आप याेनि के पीएच बैलेंस काे संतुलन में रख सकते हैं। धूम्रपान आपकी योनि के मिरकोबायोटा को प्रभावित कर सकता है और आपकी योनि से लैक्टोबैसिलस को कम कर सकता है। जो लोग धूम्रपान नहीं करते हैं, उनका योनि और समग्र स्वास्थ्य बेहतर होता है। धूम्रपान छाेड़ना  योनि पीएच संतुलन में सुधार करने में मदद कर सकता है।

9. डाइट में प्राेबायाेटिक शामिल करें (Include Prebiotics in Diet)

एक स्वस्थ व्यक्ति के लिए प्राेबायाेटिक का सेवन करना बेहद जरूरी हाेता है। याेनि काे सुरक्षित रखने के लिए भी यह जरूरी हाेता है। प्राेबायाेटिक्स में अच्छे बैक्टीरिया हाेते हैं, जाे याेनि के पीएच लेवल काे संतुलित बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही यह संक्रमण से लड़ने में भी मदद करते हैं। दही में काफी अच्छी मात्रा में प्राेबायाेटिक हाेता है, आप इसका सेवन कर सकती हैं।

10. एक्सरसाइज करें (Do Exercise)

याेनि के पीएच स्तर काे संतुलन में रखने के लिए एक्सरसाइज करना भी बेहद जरूरी हाेता है। एक्सरसाइज तनाव कम करता है और आपकाे स्वस्थ रखने में मदद करता है। आप एक्सरसाइज, याेगा और प्रणायाम से याेनि के पीएच स्तर काे बैलेंस कर सकती हैं।

11. खुद काे हाइड्रेट रखें (Hydrate)

खुद काे हाइड्रेट रखकर आप कई तरह की बीमारियाें से खुद काे बचा सकती हैं। याेनि के पीएच लेवल काे संतुलन में रखने के लिए भी हाइड्रेट रहना जरूरी हाेता है। इसके लिए आपकाे अपनी डाइट में तरल पदार्थाें काे शामिल करना चाहिए। दिनभर में 8-10 गिलास पानी आपकाे जरूर पीना चाहिए। इस तरह से आप अपनी याेनि या वजाइना के पीएच स्तर काे संतुलित कर सकती हैं।

 

वेजाइना में इंफेक्शन से राहत पाने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय

  • Share This: