• +91 99920-48455
  • a2zsolutionco@gmail.com
आंखों में सूजन होने पर इन तरीकों से लगाएं एलोवेरा, मिलेगा आराम

आंखों में सूजन होने पर इन तरीकों से लगाएं एलोवेरा, मिलेगा आराम

  • By Admin
  • 9
  • Comments (04)

आंखों में सूजन होने पर इन तरीकों से लगाएं एलोवेरा, मिलेगा आराम

आंखें हमारी खूबसूरती को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं। इसलिए आंखों को हमेशा सुंदर बनाए रखना बहुत जरूरी होता है। लेकिन कई बार नींद पूरी न होने की वजह से या फिर थकान की वजह से आंखों में तनाव नजर आता है। इसका असर चेहरे की पूरी खूबसूरती पर पड़ता है। कई बार लोगों को आंखों की पफीनेस से परेशान होना पड़ता है। आंखों की पफीनेस को कम करने के लिए अकसर लोग ठंडी सिकाई करते हैं। खीरा, आलू का उपयोग करते हैं। इसके अलावा आप चाहें तो आंखों की पफीनेस को कम करने के लिए एलोवेरा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। एलोवेरा के उपयोग से आंखों की पफीनेस को कम करने में काफी हद तक मदद मिल सकती है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर आंखों की पफीनेस को कम करने के लिए एलोवेरा का उपयोग कैसे करें? या फिर आंखों की पफीनेस को कम करने के लिए एलोवेरा कैसे लगाएं? 

एलोवेरा आंखों की पफीनेस को कैसे कम करता है?

एलोवेरा स्किन की कई समस्याओं को दूर करने में असरदार साबित हो सकता है। एलोवेरा मुहांसों, दाग धब्बों के साथ ही सूजन को भी कम करने में मदद कर सकता है। अगर आपकी आंखों में पफीनेस हो रहा है, तो ऐसे में भी एलोवेरा फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, एलोवेरा में एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। ऐसे में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण त्वचा की सूजन और आंखों की पफीनेस को कम करने में मददगार साबित हो सकते हैं। एलोवेरा में मौजूद गुण आंखों की पफीनेस को कम करने में मदद सकते हैं। इसलिए अगर कभी आपकी आंखों में भी पफीनेस नजर आता है। एलोवेरा स्किन को ठंड भी पहुंचाता है, इससे स्किन स्ट्रेस कम होता है और स्किन रिलैक्स फील करती है। 

आंखों की पफीनेस को कम करने के लिए एलोवेरा का उपयोग कैसे करें?

आंखों की पफीनेस को कम करने के लिए आप एलोवेरा का उपयोग कर सकते हैं। तो चलिए, जानते हैं आंखों की पफीनेस को कैसे कम करें?

एलोवेरा और नारियल का तेल

नारियल के तेल में भी एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। आप एलोवेरा जेल में नारियल के तेल को मिक्स करके भी अपने आंखों के आसपास की स्किन पर लगा सकते हैं। इसके लिए आप नारियल के तेल में एलोवेरा जेल मिक्स करें। इसे आंखों के आसपास लगाएं और फिर आधे घंटे बाद चेहरे को ताजे पानी से धो लें। दिन में 2-3 बार इस घरेलू उपाय को आजमाने से आपकी समस्या में काफी हद तक आराम मिल सकता है।

एलोवेरा को आंखों के आसपास लगाएं

आंखों की पफीनेस को कम करने के लिए आप एलोवेरा को सीधे तौर पर आंखों के आसपास की स्किन पर लगा सकते हैं। इसके लिए आप एलोवेरा पल्प लें। इसे आंखों के आसपास की स्किन पर लगाएं। आधे घंटे बाद स्किन को साफ कर लें। रोजाना दिन में 2 बाद एलोवेरा का उपयोग करने से आंखों की पफीनेस को कम करने में मदद मिल सकती है।

एलोवेरा और गुलाब जल

आप आंखों की पफीनेस को कम करने के लिए एलोवेरा और गुलाब जल को भी मिक्स करके लगा सकते हैं। इसके लिए आप आंखों के आसपास की त्वचा पर एलोवेरा और गुलाब जल का पेस्ट लगाएं। आधे घंटे बाद स्किन को क्लीन कर लें। रोजाना 2 बार एलोवेरा और गुलाब जल लगाने से आपके आंखों की पफीनेस को कम करने में मदद मिल सकती है।

आप भी अपने आंखों की पफीनेस को कम करने के लिए एलोवेरा का उपयोग कर सकते हैं। रोजाना एलोवेरा को आंखों के आसपास की त्वचा पर लगाने से पफीनेस को कम करने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा एलोवेरा स्किन को मॉइश्चराइज करता है, स्किन को हाइड्रेट बनाता है और त्वचा की समस्याओं को कम करने में मदद कर सकता है।

 

आंखों में सूजन होने पर इन तरीकों से लगाएं एलोवेरा, मिलेगा आराम

  • Share This: