• +91 99920-48455
  • a2zsolutionco@gmail.com
फिट रहने के लिए कौन सी एक्सरसाइज करनी पड़ती है?

फिट रहने के लिए कौन सी एक्सरसाइज करनी पड़ती है?

  • By Admin
  • 3
  • Comments (04)

 
 

जिसमें साइकलिंग, जंपिंग जैक, क्रिस क्रॉस, ट्रेडमिल, दौड़ना, स्विमिंग आदि शामिल होती हैं। कार्डियो व्यायाम दिल को स्वस्थ रखने के लिए की जाती है। यह केवल दिल ही नहीं बल्कि पूरे शरीर को स्वस्थ रखती है।

 

हमेशा रहना चाहते हैं फिट तो रोज 20 मिनट निकालकर करें ये 4 एक्सरसाइज, मिलेगा फायदा

1. स्ट्रेचिंग और वेट लिफ्टिंग का अभ्यास

स्ट्रेचिंग और वेट लिफ्टिंग हार्डकोर वर्कआउट माना जाता है। इसका अभ्यास आपके शरीर को फिट रखने के लिए बहुत उपयोगी माना जाता है। रोजाना स्ट्रेचिंग करने से आपके शरीर की मांसपेशियों को फायदा मिलता है और इनके विकास में मदद मिलती है।  इसके अलावा अगर आप रोजाना 10 मिनट के लिए वेट लिफ्टिंग का अभ्यास करते हैं तो यह आपके शरीर की मांसपेशियों के लिए और कोर स्ट्रेंथ बढ़ाने के लिए उपयोगी माना जाता है। वेट लिफ्टिंग आपके हार्ट की हेल्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए भी इन एक्सरसाइज का अभ्यास बहुत उपयोगी होता है। 

2. लोअर बॉडी वर्कआउट

स्क्‍वाट्स और लंजेस (Squats and Lunges) दोनों ही फैट बर्निंग और लोवर बॉडी को टोन करने वाली एक्‍सरसाइज हैं। यह दोनों एक्‍सरसाइज एक ही मसल्‍स ग्रुप को टार्गेट करती है और आपके वजन को कम करने और लोवर बॉडी को टोन करने में मदद करती हैं। इसके लिए आप इन एक्सरसाइज का अभ्यास रोजाना 20 मिनट के लिए कर सकते हैं।

3. बर्पीज एक्सरसाइज

बर्पीज ट्रेंडी हैं और यह एक कठिन HIIT व्यायाम है। यह सभी स्तरों पर शरीर का परीक्षण करता है, इस तरह ये स्ट्रेंथ और सहनशक्ति को बढ़ा सकता है। बर्पीज एक्सरसाइज करने का लाभ यह है कि आपके पूरे शरीर और सभी प्रमुख मांसपेशी समूहों को लक्षित किया जाता है। बर्प्स कई अभ्यासों का मिश्रण हैं। बर्पीज का अभ्यास करने से आपकी टांग, बांह और छाती की मांसपेशियों को फायदा मिलता है। इस एक्सरसाइज में स्क्वाट, पुश-अप और जंपिंग तीनों एक साथ की जाती हैं। इस एक्सरसाइज का नियमित अभ्यास आपको फिट रखने के लिए बहुत उपयोगी है। शुरुआत में इसका अभ्यास किसी एक्सपर्ट की देखरेख में ही किया जाना चाहिए।

4. फुल बॉडी कार्डियो एक्सरसाइज

फुल बोदी कार्डियो एक्सरसाइज का अभ्यास शरीर को फिट रखने के लिए बहुत उपयोगी है। रोजाना 20 मिनट निकालकर इस एक्सरसाइज का अभ्यास जरूर करना चाहिए। फुल बॉडी कार्डियों व्यायाम में उछल कूद वाली एक्सरसाइज को शामिल किया जाता है। जिसमें साइकलिंग, जंपिंग जैक, क्रिस क्रॉस, ट्रेडमिल, दौड़ना, स्विमिंग आदि शामिल होती हैं। कार्डियो व्यायाम दिल को स्वस्थ रखने के लिए की जाती है। यह केवल दिल ही नहीं बल्कि पूरे शरीर को स्वस्थ रखती है। कार्डियो हर उस व्यायाम को कहा जाता है जिससे दिल की धड़कनें मजबूत होती हैं। 

 

फिट रहने के लिए कौन सी एक्सरसाइज करनी पड़ती है?

  • Share This: