• +91 99920-48455
  • a2zsolutionco@gmail.com
बादाम छीलकर खाएं या छिलके के साथ, जानिए सर्दियों में बादाम खाने का सही तरीका और फायदे

बादाम छीलकर खाएं या छिलके के साथ, जानिए सर्दियों में बादाम खाने का सही तरीका और फायदे

  • By Admin
  • 3
  • Comments (04)

बादाम छीलकर खाएं या छिलके के साथ, जानिए सर्दियों में बादाम खाने का सही तरीका और फायदे

सर्दियों में बादाम कैसे खाएं 

सर्दियों का मौसम आ गया है। इस सीजन में तंदुरुस्‍त रहने के लिए ड्राई फ्रूट्स जैसे कि बादाम खाने की सलाह दी जाती है। बादाम में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे मैग्नीशियम, विटामिन ई और डाइटरी फाइबर आदि, जो शरीर के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इसमें कैल्शियम और फास्फोरस भी होता है। यह सभी पोषक तत्व स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। बहरहाल हम में से ज्‍यादातर लोगों के मन में बादाम खाने से जुडे कई सवाल होते हैं। जैसे कि बादाम खाने का सही तरीका क्‍या? हर रोज कितने बादाम खाने? बादाम छीलकर खाएं या बिना छीले? बादाम खाने के हेल्‍थ बेनिफट्स क्‍या? किन लोगों को बादाम नहीं खाना?

 

बादाम खाने का सही तरीका-छीलकर खाएं या नहीं 

वैसे तो आप बादाम को अपनी मर्जी अनुसार छील कर या फिर बिना छिले भी खा सकते हैं लेकिन हेल्दी ऑप्शन का चुनाव करना चाहिए। आयुर्वेद के अनुसार, बादाम छीलकर खाना सही होता है। आपको ऑर्गेनिक बादाम खरीदना चाहिए, जिनमें न्यूट्रिशन की वैल्यू ज्यादा हो। बादाम का सेवन करते समय अगर आप छिलका निकालकर नहीं खाते हैं तो इससे उनका पाचन होने में कठिनाई महसूस हो सकती है। इसलिए हमेशा बादाम को भिगोकर और छीलकर खाना चाहिए। बादाम के छिलके में टैनिन होता है जिस वजह से आपके शरीर में पूरे पौष्टिक तत्व नहीं जा पाते हैं। जब आप बादाम को छीलकर खाते हैं तो इससे आपके शरीर में पित्त एलिवेट हो जाता है।  

 

 

 

 

एक दिन में कितना बादाम खाना चाहिए

आप को एक दिन में 10 से ज्यादा बादाम का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके साथ हीं आप को सुबह सुबह खाली पेट भी बादाम का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो पित्त दोष असंतुलित हो सकता है, जिसके कारण आपको अपच जैसे लक्षण देखने को मिल सकते हैं। इसलिए आप को हमेशा बादाम का सेवन फलों या फिर सब्जियों के साथ ही करना चाहिए। आप बादाम को पुडिंग और ब्रेड आदि में मिक्स करके भी खा सकते हैं।

 

 

 

 

बादाम छीलकर खाएं या छिलके के साथ, जानिए सर्दियों में बादाम खाने का सही तरीका और फायदे

  • Share This: