• +91 99920-48455
  • a2zsolutionco@gmail.com
पढ़ाई के दौरान फोकस बनाने में होती है परेशानी, तो फॉलो करें ये टिप्स

पढ़ाई के दौरान फोकस बनाने में होती है परेशानी, तो फॉलो करें ये टिप्स

  • By Admin
  • 10
  • Comments (04)

पढ़ाई के दौरान फोकस बनाने में होती है परेशानी, तो फॉलो करें ये टिप्स

Study Tips: पढ़ाई करने के दौरान ध्यान भटकना आम बात है। पढ़ाई पर फोकस करना बच्चों के लिए आजकल बेहद मुश्किल हो चूका है। पढ़ाई करने के दौरान फोकस एक बेहद ज़रूरी चीज़ है, इसके लिए कुछ टिप्स का ध्यान होना बेहद ज़रूरी है।

  1. 1 एक लक्ष्य बनाकर रखें ...
  2. 2 मन को एकत्रित रखें ...
  3. 3 योगा व ध्यान का अभ्यास करे ...
  4. 4 पढ़ाई से अलग भी कोई एक्टिविटी करे ...
  5. 5 मोटीवेशनल या सेल्फ हेल्प बुक्स पढ़े .
  6.  
  7. पढ़ाई में मन कैसे लगाए?

  8. सुबह जल्दी उठने के लिए आपको समय से सोना चाहिए जिससे आपकी नींद समय से पूरी हो सके, नींद पूरी होने पर आप स्वतः ही जल्दी पढ़ने के लिए उठ सकते है |
  9. सुबह उठकर आपको अपना पाठ पूरा पढ़ना चाहिए (study karne ke tarike in hindi) इससे आप अधिक से अधिक याद कर सकते है, सुबह के समय पढ़ा हुआ पाठ आपको अधिक समय तक याद रहेगा |
  10. आपको पढ़ते समय अपने मन को एकाग्र रखना (man ko ekagra kaise kare) होगा, इससे आपका ध्यान इधर- उधर नहीं जायेगा | यदि आपका पढ़ने का मन नहीं है (concentration tips for studying in hindi) और आप विचार करते है कि थोड़े समय के बाद पढ़ेंगे तो आपको यह विचार लाना चाहिए कि अभी ही क्यों न पढ़ लिया जाए |
  11. आज के समय में प्रतियोगिता का स्तर अत्यधिक बढ़ गया है, इसलिए आप 2 से 3 घंटें कि पढ़ाई में अच्छे अंक नहीं प्राप्त कर सकते है | आपको अपनी क्षमता का पूरा प्रयोग करना चाहिए जिससे अधिक से अधिक पढ़ाई की जा सके | सामन्यतः आपको 6 से 8 घंटे पढ़ाई अवश्य करनी चाहिए |
  12. वहीं यदि आप हमेशा दूसरे या साधारण लोगों को देख कर आगे बढ़ोगे तो आप अपने जीवन में कभी भी बड़ी ऊंचाइयों तक नहीं पहुँच पाओगे |
  13.  
  14. 1 एक लक्ष्य बनाकर रखें 

    आप अपने जीवन में क्या बनना चाहते है,  क्या करना चाहते है? इस तरह के एक कोई लक्ष्य बनाकर जरूर रखें ताकि आपको किस मंजिल तक पहुंचना हैं उसका रास्ता तो तय किया जा सकता है | वहीं जिन लोगों का कोई लक्ष्य नहीं होता है वो अक्सर बड़ी कामयाबी से हाथ धो बैठते हैं और हमेशा उससे दूर रहते है | जब तक आप पढ़ने के लिए अपना कोई भी लक्ष्य निर्धारित नहीं कर पाओगे, तब तक आप अपनी अच्छे से पढ़ाई नहीं कर पाओगे, इसलिए आप अपनी पढ़ाई से लेकर कामयाबी तक एक लक्ष्य बनाकर ही चलें, जिससे आपका पढ़ाई में भी मन लगे |

  15. 2 मन को एकत्रित रखें 

    आप पढ़ते समय अपने मन को एकत्रित रखें, ताकि आप जो भी पढ़े वह पूरा आपके दिमाग में बैठ जाए | आप जितनी देर भी पढ़ाई करें पूरे मन से करें क्योंकि मन से पढ़ा हुआ कभी भूलता नहीं है, इसलिए पढ़ते समय इधर-उधर की बाते न सोचते हुए पढ़ाई पर पूरा फोकस रखें |

    3 योगा व ध्यान का अभ्यास करे 

    यदि आप सुबह या शाम समय निकलकर अपने लिए मात्र 20 से 25 मिनट निकाल पाए तो आप योगा व मैडिटेशन या ध्यान का अभ्यास जरूर करे | यदि आप सुबह योगा करते है तो आपके शरीर को पूरे दिन के लिए उर्जा मिल जाती है जिसके बाद आपको थकान का अनुभव नहीं होगा और आपका मन पढ़ाई में भी अच्छे से लगेगा |

  16. 4 पढ़ाई से अलग भी कोई एक्टिविटी करे 

    यदि आप पूरे दिन सिर्फ पढ़ाई ही करते रहेगे तो आपको वह विषय बोरिंग महसूस होने लगेगा, जिसके बाद आपको न तो वह विषय समझ में आएगा और न ही उसमे आपकी रुचि रहेगी | यदि आपका फ्रेंड सर्किल है तो आप उनके साथ कुछ स्पोर्ट्स भी खेल सकते है जैसे क्रिकेट, बैडमिंटन आदि | यदि आप ऐसा करते है तो आपके शरीर को काफी रिलैक्स मिलेगा जिससे आप फिर से पढ़ाई में अपना मन लगा सकेगे |

    5 मोटीवेशनल या सेल्फ हेल्प बुक्स पढ़े 

    यदि अपने शरीर के साथ मन को बूस्ट करना चाहते है आपको सेल्फ हेल्प बुक्स जरूर पढ़नी चाहिय | इससे आपको मानसिक स्तर पर बहुत लाभ मिलेगा जिससे आपका मन पढ़ाई करने में लगेगा | मोटीवेशनल किताब पढ़ने से मन और दिमाग में एक अलग ही एनर्जी पैदा हो जाती है जिससे आपको अपना लक्ष्य प्राप्त करने के लिए भूख स्वत: ही लगेगी |

पढ़ाई के दौरान फोकस बनाने में होती है परेशानी, तो फॉलो करें ये टिप्स

  • Share This: