• +91 99920-48455
  • a2zsolutionco@gmail.com
पढ़ाई पर कंसंट्रेशन कैसे करें?

पढ़ाई पर कंसंट्रेशन कैसे करें?

  • By Admin
  • 10
  • Comments (04)

पढ़ाई पर कंसंट्रेशन कैसे करें?

Study Tips: आजकल के समय बच्चों के लिए फोकस के साथ पढ़ाई करना बेहद मुश्किल हो चूका है। इसका कारण है कई तरह के डिस्ट्रैक्शन। इस वजह से बच्चों का पढ़ाई पर फोकस करना एक मुश्किल टास्क बन चूका है। कई बार बच्चे पढ़ाई करने बैठते भी हैं, लेकिन फिर भी वो पूरी तरह से फोकस करके नहीं कर पाते हैं। अगर आप बिना फोकस के पढ़ाई की जाए, तो पढ़ा हुआ याद रखना बेहद मुश्किल है। इसलिए जरूरी है कि हमेशा पढ़ाई करते समय, पूरे फोकस के साथ की जाए। अपने आस-पास के डिस्ट्रैक्शन को दूर करने के लिए आप कई टिप्स अपना सकते हैं।

पढ़ाई का अच्छा माहौल बनाएं

जब आप पढ़ाई करने बैठें तो अपने आस-पास से सभी ऐसी चीजों को हटा दें जो आपका ध्यान पढ़ाई से भटका सकती हैं। पढ़ाई करते समय ऐसी जगह बैठें जहां किसी भी तरह का शोर-शराबा नहीं। इसके साथ ही, अगर आपके आस-पास मोबाइल-टीवी हैं, तो उस जगह न बैठें। कोशिश करें कि पढ़ने के लिए आप टेबल-चेयर पर ही बैठें, इससे आप ज़्यादा देर तक पढ़ाई कर पाएंगे। 

पढ़ाई का रूटीन बनाएं

पढ़ाई करते समय फोकस बढ़ाने के लिए सबसे जरूरी है कि आप अपनी पढ़ाई के लिए एक रूटीन बना लें। टाइम टेबल बनाकर पढ़ाई की जाए, तो हर चीज़ अच्छे से याद भी रहती है। इस टाइम टेबल को रोजाना को फॉलो करना ज़रूरी है। इससे पढ़ाई समय से करने की भी आदत आसानी से बन जाएगी। साथ ही आप अच्छे से अपने स्टडी प्लान का पालन कर पाएंगे। रोज-रोज एक ही समय पर पढ़ाई शुरू करने की आदत हो जाएगी, तो पढ़ाई पर कंसन्ट्रेट और फोकस करने में भी आसानी होगी। 

स्टडी गोल सेट करें 

हर रोज़ अपने लिए एक टारगेट सेट करें। जब भी पढ़ाई करने बैठें तो अपने गोल को ध्यान रखें कि आपको आज कितना पढ़ना है। जैसे की जब आप पढ़ाई करने बैठें, तो तय कर लें कि आज आपको किन चैप्टर को पूरा करना है। और इस गोल को पूरा करने के बाद ही आप अपनी जगह से उठेंगे। जब आप अपने तय किए गए स्टडी गोल्स को पूरा कर लेंगे, तो आपको भी अच्छा लगेगा और आप रोजाना इसी तरह खुशी से पढ़ाई पर फोकस कर पाएंगे।  

पढ़ाई के बीच में ब्रेक ज़रूर लें

कभी भी एक साथ पूरा सिलेबस न पढ़ें। लगातार पढ़ाई करते रहने से आप लंबे समय तक कुछ भी याद नहीं रख पाएंगे। ऐसा करने से बचें। अगर आप चाहते हैं कि आपका पढ़ाई में और अच्छा फोकस हो, तो आपको इस दौरान बीच-बीच में छोटे ब्रेक्स लेने चाहिए। हालांकि, इन ब्रेक्स में आपको टीवी या मोबाइल चलाने से दूर रहना चाहिए। कोशिश करें कि 30 से 45 मिनट की पढ़ाई करने के बाद आपको कम से कम 5 से 10 मिनट का ब्रेक ज़रूर लेना चाहिए।

1 पढ़ाई के लिए सही जगह चुनें .

  1. 2 पढ़ाई को अपना रूटीन कार्य बनायें 
  2. 3 ध्यान भटकाने वाली चीजों को दूर रखें
  3. 1. पढ़ाई के लिए सही जगह चुनें 
  4.  
  5. 1 आपकी पढ़ाई आपके परिवेश और वातावरण पर निर्भर करता है। इसलिए सही जगह का चुनाव बहुत आवश्यक है। जगह का चुनाव करते समय इन बातों का ध्‍यान रखे।
  6. 2 पढ़ाई के लिए शांत वातावरण हो।
  7. 3 बैठने के लिए एक अच्छी कुर्सी और टेबल रखें।
  8. 4 किताबों को अच्छे से रखने की सुविधा हो।
  9. 5 उस कमरे के बाहर “Do Not Disturb” का बोर्ड लगायें।
  10. 6 पढ़ाई करते समय परिवार वालों से कहें की वह आपके कमरे में बार-बार ना आयें।
  11. 2. पढ़ाई को अपना रूटीन कार्य बनायें 
    • 1 पढ़ाई के लिए एक योजना होना जरूरी है। एकाग्र हो कर पढ़ाई करने के लिए इस तरह का योजना बना सकते हैं।
    • 2 हर दिन पढ़ाई करने के लिए टाइम टेबल चार्ट बनायें और उसके अनुसार पढ़ाई करें।
    • 3 पढ़ाई को दैनिक कार्य से अलग ना समझें।
    • 4 पढ़ाई करने के लिए हमेशा उत्साहित रहें।
    • 5 45 मिनट से ज्यादा लगातार पढ़ाई न करें।
    • 3. ध्यान भटकाने वाली चीजों को दूर रखें 
      अगर आप लंबे समय तक पढ़ना चाहते हैं, तो सबसे पहले ध्यान हाटाने वाली चीजों से दूर रहें। क्‍योंकि इन चीजों की वजह से आप अपना कीमती समय बर्बाद कर देते हैं और पढ़ाई में याद किए हुए पाठ्य भूल जाते हैं। इसलिए अगर पढ़ाई करना है तो इन इलेक्ट्रॉनिक यंत्रों से दूर रहें।
  12.  

पढ़ाई पर कंसंट्रेशन कैसे करें?

  • Share This: