• +91 99920-48455
  • a2zsolutionco@gmail.com
मुल्तानी मिट्टी से बने इन 5 फेस पैक्स से पाएं ग्लोइंग और बेदाग त्वचा

मुल्तानी मिट्टी से बने इन 5 फेस पैक्स से पाएं ग्लोइंग और बेदाग त्वचा

  • By Admin
  • 2
  • Comments (04)

मुल्तानी मिट्टी से बने इन 5 फेस पैक्स से पाएं ग्लोइंग और बेदाग त्वचा

मुल्तानी मिट्टी त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होती है, जिन लोगों एक्ने की प्रॉब्लम होती है। उनके लिए यह रामबाण है। ये स्किन को नैचुरल रूप से ठंडक पहुंचाता है और त्वचा में मौजूद एक्स्ट्रा ऑयल भी कंट्रोल करता है। ये बाहरी स्किन पर डेड स्किन सेल्स को हटाने में भी मदद करता है। इसके अलावा मुल्तानी मिट्टी का त्वचा के लिए और भी बहुत से फायदे हैं। आप इसके होम मेड मास्क बना सकते हैं। इसका फेस मास्क स्किन को टोन्ड करने का भी काम करता है।

मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल का फेस मास्क ऑयली स्किन वालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह त्वचा को ठंडक पहुंचाने के साथ एक्ने प्रॉब्लम को भी कम करता है। ये त्वचा के पीएच बैलेंस को भी संतुलित करता है। इसका मास्क बनाने के लिए:-

 

सामग्री

  • 1 छोटा कप मुल्तानी मिट्टी
  • 2 बड़े चम्मच गुलाब जल
  • एसेंशियल ऑयल की कुछ ड्रॉप

कैसे बनाना है

मुल्तानी मिट्टी, एसेंशियल ऑयल और गुलाब जल को तब तक मिलाएं जब तक वे एक चिकना पेस्ट न बन जाए। इस होममेड पैक कोअपने चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें। पूरी तरह सूख जाने के बाद वॉश कर लें।

बादाम और दूध के साथ मुल्तानी मिट्टी फेस पैक

मुल्तानी मिट्टी को जब बादाम और दूध के गुणों के साथ मिक्स करके बनाया जाता है, तो यह आपकी त्वचा को सॉ‌फ्ट और ग्लोइंग लुक देता है। यह फेस मास्क ब्राइडल स्किन केयर में भी अच्छा रहेगा

सामग्री

  • 1 बड़ा चम्मच पिसा हुआ बादाम
  • 1 बड़ा चम्मच कच्चा दूध
  • 1 छोटा कप मुल्तानी मिट्टी

कैसे बनाना है

मुल्तानी मिट्टी, बादाम का पेस्ट और दूध के साथ एक चिकना पेस्ट बनाएं और इसे एक मिनट के लिए छोड़ दें। फिर इसे फेस पैक की तरह चेहरे पर लगाएं। पैक के सूख जाने के बाद वॉश कर लें।

एग व्हाइट के साथ मुल्तानी मिट्टी फेस पैक

अंडा का सफेद भाग स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। जिन लोगों को फाइन लाइन और एजिंग के लक्षण हैं। उनके लिए यह फेस मास्क बेस्ट है। यह स्किन टाइटनिंग का काम भी करता है।

सामग्री

  • 1/4 चम्मच मुल्तानी मिट्टी
  • 1 बड़ा चम्मच दही
  • 1 अंडे का सफेद भाग (अच्छी तरह फेटा हुआ)

कैसे बनाना है

असमान स्किन टोन को टोन करने के लिए इस फेस पैक में मुल्तानी मिट्टी, दही और पीटा हुआ अंडे का सफेद को एक साथ मिक्स कर लें।  इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। इसे 20 मिनट के लिए छोड़ दें और इसे गर्म पानी से धो लें।

मुल्तानी मिट्टी से बने इन 5 फेस पैक्स से पाएं ग्लोइंग और बेदाग त्वचा

  • Share This: