• +91 99920-48455
  • a2zsolutionco@gmail.com
चॉकलेट फेसपैक और हेयर मास्क के घरेलु नुस्खे

चॉकलेट फेसपैक और हेयर मास्क के घरेलु नुस्खे

  • By Admin
  • 2
  • Comments (04)

चॉकलेट फेसपैक और हेयर मास्क के घरेलु नुस्खे

चॉकलेट फेसपैक और हेयर मास्क के घरेलु नुस्खे जिससे आप नेचुरल तरीके से सुन्दरता पा सकते है| चॉकलेट सभी का पसंदीदा मीठा है जिसे चाहें वो बच्चा हो या बड़ा हर कोई खाना पसंद करता है| चॉकलेट के सेवन के बहुर सारे फायदे है जैसे अगर आपका मन अशांत है किसी काम में मन नहीं लग रहा है तो आप 1 टुकड़ा चॉकलेट का खा लें आपको फर्क खुद समझ आएगा, ये चीज मैंने खुद महसूस की है| चॉकलेट को लडकियों का बेस्ट friend माना जाता है, किसी भी लड़की को खुश करना हो तो बस उसे चॉकलेट दे दो खुश हो जाएगी| कहते है चॉकलेट खाने से डिप्रेशन दूर होता है, ब्लड प्रेशर control रहता है और हार्ट अटैक आने के चांस भी कम रहता है|

सोचिये अगर चॉकलेट खाने के इतने फायदे है तो इसे लगाने के कितने फायदे होंगे| सही समझा आपने, चॉकलेट चेहरे और बालों के लिए बहुत फायदेमंद है| बहुत कम लोग जानते है कि चॉकलेट का उपयोग बालों और चेहरे की सुन्दरता बढ़ाने में भी किया जाता है| कई लड़कियां beauti पार्लर में चॉकलेट facial के लिए हजारों पैसे खर्च कर देती है| बड़े शहरों के बड़े बड़े पार्लरों में ही यह महंगा facial होता है, जहाँ चॉकलेट बॉडी स्पा भी बहुत प्रसिद्ध है| चॉकलेट फेस पैक से चेहरा तरो ताजा और ग्लो करता है| धूप  से होने वाली टोनिंग को भी चॉकलेट फेस पैक दूर करता है| हेयर पैक बालों को सॉफ्ट, चमकदार और घना बनाता है| तो आइये जानते है ये आसन मास्क आप घर पर कैसे बना सकते है|

गोरेपन के लिए –

अगर आप गोरापन चाहती है, और वो भी घर बैठे तो ये मास्क आप के लिए ही है|

साम्रगी – 2 cubes डार्क चॉकलेट (अगर आपके पास cubes नहीं है तो आप 2 tbsp कोको पाउडर ले सकती है) , 1 tbsp बेसन , 1 tbsp दही , 1 tsp नीबू का रस

मास्क बनाने का तरीका – डबल boiler विधि से चॉकलेट पिघला लें फिर उसमे बेसन दही ( अगर आपकी स्किन ड्राई है तो दही की जगह 1 tbsp मलाई का इस्तेमाल करे ) नीबू का रस मिला कर स्मूथ पेस्ट बना ले| चेहरे पर लगाकर इसे ½ घंटे के लिए छोड़ दे फिर नार्मल पानी से धो लें| हफ्ते में 2 बार इस प्रक्रिया दोहराएं जिससे आप पाएंगे बेहतर रिजल्ट | Homemade Chocolate Face Pack And Hair Mask In Hindi का यह तरीका बहुत ही अच्छा है|

टैनिंग दूर करने के लिए –

यह मास्क गर्मी के दिनों में बहुत काम आता है| अक्सर आर्मी के दिनों मे बहुत ज्यादा टैनिंग हो जाती है|

 साम्रगी – 2 tbsp कोको पाउडर (या 50 gm डार्क चॉकलेट पिघली हुई) , ½ केला, ½ सेव और 1 कली तरबूज की|

मास्क बनाने का तरीका – सारे फलों को मिक्स्सी में पीस लें| अब एक कटोरी में फलों का पेस्ट और चॉकलेट अच्छे से मिलायें| इतना yummy दिखने वाला ये पेस्ट आपको खाना नहीं लगाना है , अब इसे चेहरे पर लगायें और 20 min बाद नार्मल पानी से धो लें| अब अगर पेस्ट बच जाये तो इसमें और फल मिला कर आप इसे खा भी सकते है, सुन्दरता अंदर बाहर दोनों से होनी चाहिए| Homemade Chocolate Face Pack And Hair Mask In Hindi का यह तरीका आपकी स्किन के लिए बहुत ही लाभकारी  है|

Glowing चेहरे के लिए स्क्रब –

आप  बेजान मुरझाई स्किन से परेशान है और सॉफ्ट glowing स्किन चाहते है तो Homemade Chocolate Face Pack And Hair Mask In Hindi मे बताये तरीके से स्क्रब तैयार कीजिये और जरुर इस्तेमाल करे|

सामग्री – 2 tbsp कोको पाउडर, 2 tbsp ओट्स , 1 tsp मलाई और 1 tsp शहद

मास्क बनाने का तरीका – सारी साम्रगी मिला कर एक पेस्ट बना लें , अगर पेस्ट ज्यादा गाढ़ा हो तो उसमे गुलाब जल की कुछ बूंदे मिला लें| अब इस स्क्रब को अपने चेहरे और गर्दन में लगायें फिर धीरे धीरे clockwise डायरेक्शन में मसाज करें| मसाज करने के बाद 10-15 min के लिए छोड़ ले फिर नार्मल पानी से धो लें| यह स्क्रब आपके चेहरे को ताजगी देगा साथ ही आपकी दिन भर की थकान को भी दूर करेगा|

सॉफ्ट स्किन के लिए मास्क –

Homemade Chocolate Face Pack And Hair Mask In Hindi मे बताये तरीके से आप बड़ी आसानी से घर मे बैठे बैठे सॉफ्ट स्किन पा सकते है|

सामग्री – 2 tbsp कोको पाउडर , 1 tbsp ओलिव आयल , 1 tsp मलाई

मास्क बनाने का तरीका – सभी सामग्री को मिला कर पेस्ट बना लें| अगर आप अंडा उपयोग करते है तो इस मास्क में एक अंडा भी मिला लें| अब मास्क को चेहरे और गर्दन पर अच्छे से लगा लें| गर्दन पर हमेशा मास्क नीचे से उपर लगाना चाहिए| 20 min के बाद नार्मल पानी से मास्क धो लें| अगर आपको चेहरा चिपचिपा लग रहा है तो आप टोनर से उसे साफ कर लें|

Anti – aging मास्क –

आजकल सभी अपनी उम्र से छोटा दिखना पसंद करते है| दौड़ती भागती ज़िन्दगी में आजकल समय से पहले चेहरे पर झूरियां आ जाती है| Homemade Chocolate Face Pack And Hair Mask In Hindi मे बताये मास्क से आप झूरियां दूर कर सकते है और अपनी उम्र से कम भी दिखेंगे|

सामग्री – 2 tbsp कोको पाउडर , 1 tsp ओलिव आयल, 1 tsp शहद, 1 tbsp दही, 2 ग्रीन tea बैग

मास्क बनाने का तरीका – सभी सामग्री को मिला लें, ग्रीन tea के बैग को काट कर उसके अंदर का भाग इसमें मिला लें| अब अच्छे से मिक्स कर लें| अपने चेहरे और गर्दन पर बराबरी से यह मास्क लगा ले| सूख जाने पर नार्मल पानी से धो लें|

घने बालों के लिए मास्क –

Homemade Chocolate Face Pack And Hair Mask In Hindi मे बताया यह मास्क आपके बालो के लिए बहुत उपयुक्त है|

सामग्री – ½ कप पिघली चॉकलेट या पाउडर चॉकलेट , ½ कप दही, 1 tsp शहद

मास्क बनाने का तरीका – सभी सामग्री को अच्छे से मिला ले, जिससे एक स्मूथ पेस्ट बन जाये| अब इस मास्क को अपने बालों में लगायें इसे जड़ो में ना लगा कर सिर्फ लम्बे बालों में लगायें| sir को शावर कैप या सिंपल पनी से बांध लें| 30 min बाद बालों को नार्मल पानी से धो लें| फिर अपनी पसंद के शैम्पू से बालों को धो लें| इस मास्क से आपके बालों को वॉल्यूम मिलेगा जिससे वे घने और चमकदार दिखेंगे|

चमकदार बालों के लिए मास्क –

 Homemade Chocolate Face Pack And Hair Mask In Hindi मे बताये  मास्क से आपके बाल सॉफ्ट, सिल्की और चमकदार हो जायेंगे|

सामग्री – 1 केला, ½ कप पिघली चॉकलेट या पाउडर चॉकलेट, 1 tsp शहद

मास्क बनाने का तरीका – केला को अच्छी तरह से पीस ले फिर इसमें चॉकलेट और शहद मिलाएं| अब इस मास्क को अपने बालों में अच्छे से लगायें, याद रखे इसे जड़ों में नहीं लगाना है| sir को शावर कैप या सिंपल पनी से बांध लें| 40 – 45 min बाद sir धो लें और फिर शैम्पू कर लें| अच्छे रिजल्ट के लिए इस मास्क को महीने में 2 बार लगायें|

हमारे आर्टिकल  चॉकलेट फेसपैक और हेयर मास्क के घरेलु नुस्खे मे हमने chocolate से बनने वाले फेस पैक और हेयर मास्क के बारे मे बताया है| 

  • Share This: