• +91 99920-48455
  • a2zsolutionco@gmail.com
school ki dur huii bhagam bhgai hindi poem

school ki dur huii bhagam bhgai hindi poem

  • By Admin
  • 3
  • Comments (04)

स्कूल की दूर हुई भागम-भगाई
गर्मी की लो छुट्टी आई।
आराम से उठ मैनें ली अंगड़ाई
गर्मी की लो छुट्टी आई।
मम्मी नहीं आज मुझ पर चिल्लाई
गर्मी की लो छुट्टी आई।
पिकनिक पर जा सब मौज मनाई
गर्मी की लो छुट्टी आई।
हाहा ठीठी संग करी मिल भाई
गर्मी की लो छुट्टी आई।
जमकर खेला लूडो, आई-स्पाई
गर्मी की लो छुट्टी आई।
टीवी, वीडियो से पापा ने पाबंदी हटाई
गर्मी की लो छुट्टी आई।

school ki dur huii bhagam bhgai hindi poem
  • Share This:

Related Posts