• +91 99920-48455
  • a2zsolutionco@gmail.com
maa tujhse mera naam hai hindi poem

maa tujhse mera naam hai hindi poem

  • By Admin
  • 3
  • Comments (04)

भारत तुझसे मेरा नाम है,
भारत तू ही मेरा धाम है|

भारत मेरी शोभा शान है,
भारत मेरा तीर्थ स्थान है|

भारत तू मेरा सम्मान है,
भारत तू मेरा अभिमान है|

भारत तू धर्मो का ताज है,
भारत तू सबका समाज है|

भारत तुझमें गीता सार है,
भारत तू अमृत की धार है|

भारत तू गुरुओं का देश है,
भारत तुझमें सुख सन्देश है|

भारत जबतक ये जीवन है,
भारत तुझको ही अर्पण है|

भारत तू मेरा आधार है,
भारत मुझको तुझसे प्यार है|

भारत तुझपे जा निसार है,
भारत तुझको नमस्कार है|

maa tujhse mera naam hai hindi poem
  • Share This:

Related Posts