• +91 99920-48455
  • a2zsolutionco@gmail.com
bhen aksar bdi hoti hai hindi poem

bhen aksar bdi hoti hai hindi poem

  • By Admin
  • 3
  • Comments (04)

बहन अक्सर बड़ी होती है, उम्र में भले ही छोटी हो।
लेकिन एक बड़ा सा एहसास लिए खड़ी होती है, बहन अक्सर बड़ी होती है।।

जो तुम रूठ जाओ तो मना लेगी, जो कोई उलझन हो तो सुलझा देगी।
हर परेशानी को दूर करदे, ऐसी वो जादू की छड़ी होती है
बहन अक्सर बड़ी होती है।।

हर मुसीबत की वो साथी है, हर दर्द की उसे दवा आती है।
तेरे लिए अपनी मुश्किल भी भुला देगी, तेरी ख़ुशी के लिए जी जान लगा देगी।।

वो एक चुलबुली सी प्यारी परी होती है।
बहन अक्सर बड़ी होती है।।

उसे सिखाया जाता है कि हर चीज़ पर हक़ उसका है भाई से कम।
दुनिया तो कहती ही है पर अपने ही करते हैं उसकी आँखें नम।।

फिर भी वो मुस्कान लिए अपने भाई के साथ खड़ी होती है।
बहन अक्सर बड़ी होती है।।

तेरा हर दर्द उसका अपना है, उसे तो सपने देखने की इजाज़त नहीं।
इसीलिए तेरा सपना ही उसका सपना है, कोई सुने उसकी भी बात।।

कोई पूरी करदे उसकी भी फ़रियाद, बस आँखों में चमक, दिल में उम्मीद लिए होठों को सिये खड़ी होती है,
बहन अक्सर बड़ी होती है।।

बहन अक्सर बड़ी होती है, उम्र में भले ही छोटी हो।
लेकिन एक बड़ा सा एहसास लिए खड़ी होती है,
बहन अक्सर बड़ी होती है।।

bhen aksar bdi hoti hai hindi poem
  • Share This:

Related Posts