• +91 99920-48455
  • a2zsolutionco@gmail.com
एक रात में पिंपल हटाने के लिए  घरेलू उपाय |

एक रात में पिंपल हटाने के लिए घरेलू उपाय |

  • By Admin
  • 1
  • Comments (04)

एक रात में पिंपल हटाने के लिए  घरेलू उपाय |

1. एलोवेरा (Aloe Vera)

पिंपल्स को जल्दी हटाने के लिए एलोवेरा एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। एलोवेरा में एंटीबैक्टीरियल, एंटीइंफ्लामेट्री व एंटीसेप्टिक गुण मौजूद होते हैं, जो न सिर्फ पिंपल्स को रोकने में मदद करते हैं, बल्कि पिंपल्स के कारण होने वाली सूजन को भी कम करने में सहायक होते हैं। साथ ही एलोवेरा चेहरे का ग्लो बढ़ाने और दाग-धब्बों को दूर करने में भी सहायक होता है। 

उपयोग का तरीका 

  • एलोवेरा के पत्ते को बीच से काटकर इसका जेल निकाल लें। 
  • रात को सोने से पहले इसे पिंपल्स वाली जगह पर लगाए। 
  • पूरी रात इसे लगा छोड़ दें और अगली सुबह पानी से चेहरा धो लें। 
  • पहले उपयोग के बाद ही आपको फर्क दिखने लगेगा।

2. हल्दी और शहद (Turmeric and Honey)

पिंपल्स को जल्दी हटाने के लिए हल्दी और शहद का उपयोग भी काफी फ़ायदेमदं हो सकता है। हल्दी में मौजूद एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुण पिंपल्स को रोकने में मदद करते हैं, जबकि शहद में भी एंटीसेप्टिक गुण मौजूद होते हैं। यह पिंपल्स की सूजन को कम करने में सहायक होता है। अगर आप एक रात में पिंपल कैसे हटाए (ek raat me pimple kaise hataye) के बारे में सोच रहे हैं तो यह मिश्रण आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। 

उपयोग का तरीका 

  • एक चम्मच शहद में एक चौथाई चम्मच हल्दी मिक्स करें। 
  • दोनों सामग्रियों को अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें।
  • अब इस पेस्ट की मोटी लेयर को पिंपल्स वाली जगह पर लगाएं। 
  • आप चाहे तो इस पेस्ट को पूरे चेहरे पर भी लगा सकते हैं। 
  • लगभग 20-25 मिनट लगे रहने की बाद चेहरा पानी से धों लें।  

3. नीम और हल्दी (Neem and Turmeric)

पिंपल्स को हटाने के लिए आप नीम और हल्दी के पेस्ट का भी उपयोग कर सकते हैं। जैसा की आप जानते ही होंगे की नीम त्वचा के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। खासकर मुंहासों के लिए नीम सबसे अच्छे प्राकृतिक तत्वों में से एक है और जब हल्दी के साथ पिंपल्स पर इसका उपयोग किया जाता है तो इसके लाभ और भी बढ़ जाते हैं। नीम और हल्दी दोनों में ही एंटी-फंगल, एंटीसेप्टिक और एंटी-बैक्टीरिअल प्रोपर्टीज़ पाई जाती है जो  पिंपल्स के बैक्टिरिया को खत्म करने में सहायक होते हैं। 

उपयोग का तरीका 

 

  • नीम के 8-10 पत्तों को अच्छी तरह धोने के बाद पीस लें। 
  • उसके बाद इसमें लगभग 2 चुटकी हल्दी मिलाएं। 
  • दोनों को आपस में अच्छी तरह मिक्स करके पेस्ट बना लें। 
  • इस पेस्ट को पिंपल्स वाली जगह पर लगाएं।  
  • अब इसे कुछ देर तक सूखने के लिए छोड़ दें।
  • उसके बाद पानी से चेहरा धो लें।  

4. टी ट्री ऑयल (Tea Tree Oil)

पिंपल्स से जल्दी छुटकारा पाने के लिए टी ट्री ऑयल का उपयोग भी काफी फायदेमंद हो सकता है। इसमें एंटीसेप्टिक, एंटी-बैक्टीरियल और एंटीमाइक्रोबियल गुण मौजूद होते हैं जो पिंपल्स से निजात दिलाने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं की पिंपल्स को दूर करने के लिए टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल कैसे किया जाता है। 

उपयोग का तरीका 

  • एक से दो बूँद टी ट्री ऑयल को एक चम्मच एलोवेरा जेल के साथ मिक्स कर लें। 
  • इस मिश्रण को पिंपल्स वाली जगह पर लगाए। 
  • फिर कुछ देर इसे सूखने के लिए छोड़ दें। 
  • उसके बाद पानी से चेहरा धो लें। 

5. मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल (Multani Mitti and Rose Water)

पिंपल्स हटाने के उपाय में मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल का फेस पैक भी काफी उपयोगी होता है। पिंपल्स की बड़ी वजह तेलीय त्वचा होती है, मुल्तानी मिट्टी चेहरे से अतिरिक्त ऑयल को साफ करने में मदद करता है। जिससे पिंपल्स की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है। यह फेस पैक खासतौर पर ऑयली स्किन वालों के लिए है। 

उपयोग का तरीका  

  • अपनी त्वचा के हिसाब से एक कटोरी में 2-3 चम्मच मुल्तानी मिट्टी ले। 
  • इसमें आवश्यकतानुसार गुलाब जल मिक्स करके एक पेस्ट बना लें।
  • अब इस पेस्ट को अपने पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाए। 
  • जब यह अच्छी तरह सूख जाए तब पानी से चेहरा धो लें।

6. विटामिन E कैप्सूल (Vitamin E Capsule)

त्वचा के लिए विटामिन E कैप्सूल बेहद लाभकारी होती है। यह कील-मुंहासों को कम करने के साथ-साथ पिंपल्स के दाग-धब्बों को हटाने और डार्क सर्कल्स को कम करने में भी मदद करती है। पिंपल्स के लिए इसका इस्तेमाल एलोवेरा जेल के साथ करना ज्यादा फायदेमंद होता है। आइये जानते हैं इसके उपयोग का तरीका। 

उपयोग का तरीका 

  • एक चम्मच एलोवेरा जेल में एक विटामिन E कैप्सूल का जेल मिक्स लें। 
  • दोनों को अच्छी तरह मिक्स करने के बाद प्रभावित जगह पर लगाए। 
  • और फिर 20-25 मिनट लगा छोड़ दें।
  • उसके बाद पानी से चेहरा साफ कर ले।  

7. ग्रीन टी (Green Tea)

एक रात में पिंपल कैसे हटाए (ek raat me pimple kaise hataye) के लिए उपयोगी घरेलू नुस्खों में ग्रीन टी भी शामिल है। इसकी मदद से  आप रातों-रात पिंपल्स को बाय-बाय कर सकते हैं। इसमें मौजूद प्राकृतिक तत्व न सिर्फ पिंपल्स से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं, बल्कि इसके इस्तेमाल से चेहरे की सूजन को भी कम किया जा सकता है। ग्रीन टी एंटीऑक्सीडेंट का एक अच्छा स्रोत है, जिस कारण भी इसका उपयोग त्वचा के लिए लाभकारी होता है।

उपयोग का तरीका 

  • ग्रीन टी को पानी में उबालने के बाद, ठंडा होने के लिए छोड़ दें। 
  • उसके बाद कॉटन बॉल की मदद से  इसे प्रभावित जगह पर लगाएं।
  • 30-35 मिनट इसे लगा छोड़ दें और फिर पानी से चेहरा धो लें। 
  • आप चाहे तो रातभर के लिए भी इसे लगा छोड़ छोड़ सकते हैं।

8. बेकिंग सोडा (Baking Soda)

पिंपल्स की समस्या को जल्दी समाप्त करने के लिए बेकिंग सोडा यानी खाने का सोड़ा भी काफी उपयोगी होता है। यह फंगस और बैक्टीरिया से लड़ने में सहायक होता है और साथ ही यह त्वचा में मौजूद अतिरिक्त तेल को भी साफ करने का काम करता है, जिससे पिंपल्स की समस्या कम होती है। पिंपल्स के अतिरिक्त बेकिंग सोडा त्वचा व बालों से जुड़ी कई प्रकार की समस्याओं को भी दूर करने में मदद करता है। (बेकिंग सोडा के 20 जबरदस्त उपयोग)  

उपयोग का तरीका 

  • एक-दो चम्मच बेकिंग सोडा में थोड़ा पानी मिलाकर एक पेस्ट बना लें।
  • इस पेस्ट को पिंपल्स वाली जगह पर लगाए। 
  • इसे लगभग 10-15 मिनट लगा रहने दे।
  • उसके बाद पानी से चेहरा धो लें।  

9. ओटमील (Oatmeal)

ओटमील सेहत के साथ-साथ त्वचा के लिए भी बेहद लाभकारी होता है। इसके उपयोग से भी आप मुंहासों से जल्दी छुटकारा पा सकते है। यह रोम छिद्रों को अच्छी तरह साफ करता है और त्वचा में मौजूद एक्स्ट्रा ऑयल को भी कम करने में मदद करता है, जिससे पिंपल्स कम होने में मदद मिलती है।

उपयोग का तरीका

  • 2 चम्मच ओट्स को अच्छी तरह पीस लें।
  • फिर उसमे एक चम्मच शहद और थोड़ा दूध मिलाएं।
  • तीनों सामग्रियों को आपस में अच्छी तरह मिक्स करके पेस्ट बना लें।
  • अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं।
  • 15-20 मिनट बाद चेहरा पानी से धो लें।

10. दालचीनी और शहद (Cinnamon and Honey)

एक रात में पिंपल कैसे हटाए के घरेलू उपाय में दालचीनी और शहद का उपयोग भी फायदेमंद हो सकता है। दोनों में ही एंटी इंफ्लामेट्री, एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो पिंपल्स की समस्या को दूर करने में मदद कर सकते हैं। आइये जानते हैं की पिंपल के लिए दालचीनी और शहद का उपयोग किस तरह कर सकते हैं।

उपयोग का तरीका

  • आवश्यकतानुसार आधे से एक चम्मच दालचीनी का पाउडर लें।
  • उसमें थोड़ा शहद मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें।
  • इस पेस्ट को पिंपल्स वाली जगह पर लगाए और रातभर के लिए लगा छोड़ दें।
  • अगली सुबाह पानी से चेहरा धो लें।

11. एप्पल साइडर विनेगर (Apple Cider Vinegar)

एप्पल साइडर विनेगर यानी सेब का सिरका भी पिंपल्स के लिए उपयोगी होता है। इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं जो पिंपल्स को कम करने में मदद करते हैं और साथ ही यह त्वचा के PH स्तर को भी संतुलित करने का कार्य करता है। पिंपल्स से जल्दी छुटकारा पाना के लिए (ek raat me pimple kaise hataye) इसका उपयोग काफी फायदेमंद हो सकता है। 

उपयोग का तरीका 

  • एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर में आधा चम्मच पानी मिक्स कर लें। 
  • उसके बाद इसे कॉटन बॉल की मदद से पिंपल्स वाली जगह पर लगाए। 
  • लगभग 15-20 मिनट इसे लगा रहने दें। 
  • उसके बाद पानी से चेहरा धो लें।

12. लहसुन और शहद (Garlic and Honey)

एक रात में पिंपल हटाने के लिए (ek raat me pimple kaise hataye) लहसुन और शहद का उपयोग भी काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। लहसुन में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो त्वचा पर  बैक्टीरिया को पनपने से रोकने में मदद करता है। साथ ही इसमें एंटीमाइक्रोबियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी मौजूद होते हैं जो पिंपल्स को कम करने में काफी सहायक होते हैं।  

उपयोग का तरीका 

  • अपनी जरुरत के हिसाब से लहसुन लें। 
  • इसे अच्छी तरह पीसकर एक पेस्ट बना लें। 
  • उसके बाद इसमें थोड़ा शहद मिक्स करें।
  • अब इसे प्रभावित जगह पर लगाए और कुछ देर लगा छोड़ दें। 
  • अंत में पानी से चेहरा धो लें।

एक रात में पिंपल हटाने के लिए घरेलू उपाय |

  • Share This: