• +91 99920-48455
  • a2zsolutionco@gmail.com
दाद खाज खुजली के कारण दवा एवम इलाज

दाद खाज खुजली के कारण दवा एवम इलाज

  • By Admin
  • 1
  • Comments (04)

दाद खाज खुजली के कारण दवा एवम इलाज

आपको भी ऐसा लगता है क्या कि आप अपने शरीर को बस खुजाते रहे? खुजली ये बहुत आम बीमारी है, जो किसी को भी हो सकती है| खुजली में इन्सान अपने उपर काबू नहीं रख पाता और बस लगातार khujli करता रहता है| उसके शरीर में इसका बुरा असर भी पड़ता है, निशान भी आ जाते है, लेकिन वह अपने आप को रोक नहीं पाता| लगातार khujli करते रहने से हमें लोग बन्दर कहकर चिढ़ाने लगते है| क्योकि बंदर की प्रवत्ति होती है कि वह हर समय अपने बदन पर खुजली करता रहता है| खुजली होने के तो वैसे बहुत से कारण हो सकते है लेकिन मैं आपको कुछ कारण यहाँ बताती हूँ|

दाद खाज खुजली होने के कारण (Dad Khaj Khujli ka karan)–

  • किसी चीज से एलर्जी
  • किसी कीड़े का काट लेना जिससे उसका डंक शरीर में रह जाता है
  • स्किन इन्फेक्शन
  • रुखा सूखा सा मौसम
  • किसी गलत साबुन का इस्तेमाल
  • किसी दवाई से एलर्जी
  • तनाव
  • ड्राई त्वचा
  • धुप की वजह से
  • फफूंद संक्रमण
  • बालों में dandruf या जुएँ होना

दाद खाज खुजली की नेचुरल दवा एवम इलाज (Dad Khaj Khujli Natural dawa)

  1. खुजली होने पर कुछ प्राथमिक सावधानी का रखना बहुत जरुरी है|
  • खुजली होने पर साफ सफाई का विशेष ध्यान दें|
  • नियमित रूप से अपने शरीर को साफ करें व साफ सुथरे कपड़े ही पहने|
  • साबुन का कम से कम इस्तेमाल करें| अगर करते भी है, तो mild साबुन का उपयोग करें|
  • जब khujli हो तो हाथ से ना खुजाएँ, बल्कि एक साफ सॉफ्ट कपडे से उस जगह पर हल्के साथ से सहलाएं|

बेकिंग सोडा –

बेकिंग सोडा खुजली में बहुत कॉमन उपचार है| बेकिंग सोडा लगाने से khujli में बहुत आराम मिलता है|

  • बाथ टब में ठंडा पानी भरें, फिर इसमें 1 कप सोडा मिलाएं| अब टब में करीब 1/2 घंटे तक बैठे रहें| निकलने के बाद टॉवल से शरीर को ना घिसे , बल्कि सॉफ्ट कपडे से हल्का पौंचे| हो सके तो बॉडी को खुद सूखने दें| कुछ दिन ऐसा रोज करें|
  • इसके अलावा आप 3 tbsp सोडा लें व उसमें 1 tbsp पानी मिला कर पेस्ट बना लें| अब जहाँ भी आपको खुजली होती है वहां ये पेस्ट लगायें और 10 min लगे रहने दें| फिर धो लें| दिन में एक बार कुछ दिन तक ऐसा करें|

ठंडा पानी –

जहाँ भी खुजली हो वहां पानी डालें | ठन्डे पानी से khujli में बहुत आराम मिलता है| इसको इस्तेमाल करने के बहुत से तरीके है|

  • नल के द्वारा खुजली वाले स्थान पर पानी डालें|
  • बर्फ को एक कपड़े में लपेटकर खुजली वाले स्थान पर रखें|
  • शावर के नीचे खड़े हो जाएँ|
  • गीले कपड़े से खुजली वाले स्थान को सहलाएं|

नीम्बू –

नीम्बू का प्रयोग खुजली दूर करने के लिए भी किया जाता है| नीम्बू में citric एसिड होता है, जिस वजह से यह anticeptic की तरह कार्य करता है|

  • 1-2 नीम्बू का रस निकाल लें|
  • अब एक कॉटन की मदद से खुजली वाले स्थान पर ये लगायें|
  • अब इसे कुछ देर सूखने दें, फिर गुनगुने पानी से धो लें|
  • दिन में इसे 2 बार करें, जब तक आपको आराम ना मिलें|
  • इसके अलावा नीम्बू के रस में अलसी का तेल मिलाकर लगायें| खुजली दूर हो जाएगी|

विशेष टिप – अगर आपकी स्किन संवेदनशील (sensetive) है, तो यह तरीका ना अपनाएं|

विनेगर –

एप्पल साइडर विनेगर anticeptic और anti – itching होता है| इसे लगाने से खुजली में बहुत जल्द आराम मिलता है|

  • बाथ टब में ठंडा पानी भर कर उसमें 2-3 कप विनेगर मिलाएं| अब 15-30 min तक इस पानी में बैठें| इसके बाद शरीर को सुखाकर moisturizer लगा लें| जब तक आराम ना मिले ऐसा रोज करें|
  • इसके अलावा आप थोडा सा विनेगर लेकर कॉटन की सहायता से खुजली वाले स्थान पर लगायें| ½ घंटे लगे रहने दें फिर धो लें| दिन में 2 करें जब तक आराम ना मिले|

एलोवेरा –

एलोवेरा antibactirial होता है| इसमें विटामिन E होता है, जो स्किन को moisturizer देता है साथ ही khujli कम करता है|

  • एक एलोवेरा की पत्ती से उसका gel निकाल लें| अब इस gel को खुजली वाले स्थान पर लगायें| 15 min बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें| इस आसाम से उपचार को दिन में 1 बार जरुर करें|
  • इसके अलावा 1 tbsp एलोवेरा gel में 2 tbsp ग्रीन clay मिलाकर पेस्ट बना लें| इसे लगायें और सूखने दें फिर धो लें| दिन में एक बार रोज इसे करें|
  • इसके अलावा आप रोज सुबह एलोवेरा जूस पियें| खुजली नहीं होगी|

तुलसी –

तुलसी से अच्छा आयुर्वेदिक उपचार और क्या हो सकता है| खुजली के उपचार के लिए यह सबसे अच्छा नेचुरल उपचार है| तुलसी में मौजूद तत्व खुजली जैसी बीमारी को झट से दूर कर देते है|

  • कुछ तुलसी की सुखी पत्तियां लें और उसे 2 कप पानी में डालकर उबालें| इसे कुछ देर ढक दें और ठंडा होने दें| अब कॉटन की मदद इसे खुजली वाले स्थान पर लगायें| बचे हुए पानी को ढककर रख दें और अगली बार उपयोग करें| जब भी आपको खुजली का दौरा पड़े आप इसे लगायें| बहुत आराम मिलेगा|
  • आइल अलावा तुलसी की पत्तियों को मसल कर खुजली वाले स्थान पर लगायें| कुछ देर सूखने दें फिर गुनगुने पानी से धो लें| जितने बार आपको खुजली महसूस हो इसे लगायें| khujli से जल्द आराम मिलेगा|

अजवाइन के फूल –

खुजली को दूर करने में यह बहुत सहायक है|

  • अजवाइन के फूल को 2 कप पानी में डालकर उबालें|
  • इसे ढककर ठंडा होने दें|
  • अब इसे छानकर कॉटन की मदद से खुजली पर लगायें|
  • इसे जितने बार हो सके लगायें|

पिपरमेंट तेल –

पिपरमेंट anticeptic होता है| खुजली के समय होने वाली जलन को यह शांत करता है|

  • बाथ टब को गुनगुने पानी भरे अब उसमें पिपरमेंट तेल की कुछ बूंदे डालें| अब इस पानी में ½ घंटे बैठे| शरीर सुखाकर moisturizer लगायें| कुछ दिन रोज ऐसा करें|
  • इसके अलावा पिपरमेंट तेल की कुछ बूंदे नारियल तेल, ओलिव तेल या बादाम के तेल में डाल कर खुजली पर लगायें| अब कुछ देर मसाज करें जिससे तेल स्किन में अच्छे से लग जाये| दिन में 2 बार ऐसा करने से बहुत जल्द खुजली से आराम मिलेगा|

नीम –

नीम की पत्ती anticeptic होती है और शरीर में होने वाले संक्रमण से हमें बचाती है| नीम शरीर को सभी तरह के कीटाणु से बचाती है|

  • नीम की पत्तियां पीस कर पेस्ट बनाये और इसे खुजली वाले स्थान पर कुछ देर लगायें| फिर धो लें, खुजली से बहुत आराम मिलेगा|
  • इसके अलावा नीम के तेल को भी खुजली वाले स्थान पर लगाकर खुजली से छुटकारा पाया जा सकता है|
  • नीम के पत्तियों को पानी में उबालें अब इस पानी को थोडा ठंडा कर इससे नहायें| बहुत जल्द खुजली गायब हो जाएगी|

चन्दन –

चन्दन भी खुजली दूर करने में सहायक है|

  • चन्दन के तेल को कॉटन की सहायता से खुजली पर लगायें| थोड़ी देर मसाज करें आराम मिलेगा|
  • चन्दन का लेप भी खुजली में लगाकर आराम पाया जा सकता है|
  1. खुजली के लिए सबसे अच्छा है, कि आप शरीर को कभी रुखा और बेजान ना होने दें| शरीर को नमी देने के लिए इसकी क्रीम या तेल से समय समय पर मालिश करने रहे| सूखी त्वचा में ज्यादा खुजली होती है|

अब जब भी आपको या आपके घर में किसी को दाद खाज खुजली हो तो ये उपचार अपनाएं| इससे आपको आराम मिलेगा| अगर आपके पास भी किसी बीमारी के घरेलु उपचार है, तो वो भी हमारे साथ शेयर करें| आप अपनी बात हमारे कमेंट बॉक्स में जाकर शेयर करें| 

  • Share This: