• +91 99920-48455
  • a2zsolutionco@gmail.com
 नेचुरल हेल्थ टिप्स

नेचुरल हेल्थ टिप्स

  • By Admin
  • 1
  • Comments (04)

नेचुरल हेल्थ टिप्स

1. सुबह जल्दी उठे

सुबह जल्दी उठना एक अच्छी सेहत की नींव होती हैं। सुबह का वातावरण शांत, स्वस्थ और ऊर्जा से भरपूर होता हैं, आपको इसका आनंद अवश्य लेना चाहिए। सुबह जल्दी उठने से शरीर में एनर्जी बढ़ती हैं और मन में नए और अनोखे विचारों का आगमन होता हैं जो आपको सफलता की ओर ले जाते हैं।

2. गुनगुना पानी पिएं

रात की 8 से 10 घंटे की नींद के बाद शरीर को सुबह सबसे पहले पानी की आवश्यकता होती हैं, जिससे शरीर के सभी अंग अपना-अपना कार्य सुचारू रूप से कर सके। इसलिए आपको सुबह उठने के बाद सबसे पहले पानी पीना चाहिए, पानी अगर हल्का गुनगना हो तो और भी अच्छा हैं

 

3. हेल्दी नाश्ता करें

स्वस्थ रहने (natural health tips in hindi) के लिए सुबह का नाश्ता सबसे ज्यादा अहम होता हैं, इसे बिल्कुल भी स्किप न करें। सुबह का नाश्ता आपको पूरे दिन कार्य करने की शक्ति व ऊर्जा प्रदान करता हैं। सुबह के नाश्ते में आप तेलीय पदार्थों की जगह प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करें। इसके लिए आप अपने नाश्ते में दलिया, ओट्स, साबूदाना खीर, अंडा, ब्राउन ब्रेड, दूध, अंकुरित अनाज व आटा या मक्के की रोटी को शामिल कर सकते हैं।

 

4. एक्सरसाइज करें

हम जो भी भोजन करते हैं उनसे हमें कैलोरी प्राप्त होती हैं, जिन्हें खर्च करना भी आवश्यक होता हैं। अगर इन कैलोरी को खर्च न किया गया तो यह शरीर में मोटापे के रूप में जमा होने लगती हैं। इन कैलोरी को बर्न करने का एक ही तरीका हैं और वह हैं एक्सरसाइज। एक्सरसाइज करने से अधिक मात्रा में कैलोरी बर्न होती हैं जिससे शरीर फिट रहता हैं, पाचन दुरुस्त रहता हैं, मेटाबॉलिस्म बढ़ता हैं और हार्ट, लिवर, स्किन व बाल भी हेल्दी रहते हैं।

5. मॉर्निंग वॉक पर जाएं 

स्वस्थ रहने के लिए (health tips in hindi) सुबह की सैर यानी मॉर्निंग वॉक का भी एक अहम रोल होता हैं। सुबह की 30 से 40 मिनट की सैर आपको एक अच्छे स्वास्थ के साथ-साथ फिट और आकर्षक बॉडी भी प्रदान करने में मदद करेगी। सुबह हल्की धूप और ताजी हवा में सैर करने का अपना ही एक आनंद हैं, इसके साक्षी जरूर बने।

6. ऑयल पुल्लिंग करें

हेल्थ टिप्स इन हिंदी (natural health tips in hindi) में अगली चीज जो आपको करनी हैं, वह हैं ऑयल पुल्लिंग। ऑयल पुल्लिंग एक आयुर्वेदिक तकनीक हैं जिसमें कुछ देर तेल से कुल्ला करना होता हैं। दरअसल हमारे मुंह के अंदर करोड़ों की संख्या में बैक्टेरिया रहते हैं, जिनमें कुछ बैक्टीरिया हमारी हेल्थ के लिए अच्छे तो कुछ बुरे होते हैं।

7. स्वस्थ रहने के लिए योग करें

हेल्थ टिप्स (natural health tips in hindi) की आगे बात करें तो एक अच्छी सेहत के लिए एक्सरसाइज के साथ-साथ योग भी आवश्यक हैं, जो लोग किसी कारणवश एक्सरसाइज नहीं कर सकते, वे योग अवश्य करें। योग के जरिये आप शारीरिक फिटनेस के साथ साथ मानसिक फिटनेस भी हासिल कर सकते हैं जो कि आज के समय में बहुत जरूरी भी हैं।

 

8. ऑयली फूड से दूर रहे 

ऑयली फूड जैसे पकोड़े, परांठे, बर्गर, अचार व फ्रेंच फ्राइज आदि सेहत के लिए बहुत ज्यादा हानिकारक होते हैं, इनमें बहुत ज्यादा फैट होता हैं। ऑयली फूड के ज्यादा सेवन से मोटापा, कोलेस्ट्रॉल, हृदय रोग व डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता हैं, इसलिए इनका सेवन अधिक मात्रा में न करें।

9. हेल्थ टिप्स चीनी से दूर रहे

नेचुरल हेल्थ टिप्स (natural health tips in hindi) का एक अहम रूल हैं चीनी से दूर रहना। अगर आप लंबी उम्र तक स्वस्थ, फिट व जवां दिखना चाहते हैं, तो आपको सबसे पहले अपने खाने से चीनी को दूर करना होगा। सफेद चीनी रिफाइंड करके तैयार की जाती हैं जिसमें पोषक तत्वों की भारी कमी होती हैं, इसमें केवल हाई कैलोरी होती हैं जो मोटापा, डायबिटीज, हार्ट प्रॉब्लम, लिवर प्रॉब्लम व पेट की समश्याओं का मुख्य कारण होती हैं।

10. फास्ट फूड से दूर रहे 

फास्ट फूड्स भी हेल्थ पर बहुत ज्यादा बुरा प्रभाव डालते हैं। इनमें बहुत अधिक कैलोरी होती हैं और फाइबर न के बराबर पाया जाता हैं, जिस कारण ये सही से पच नहीं पाते हैं। सही से न पचने के कारण यह शरीर मे फैट के रूप में जमा होने लगते हैं, साथ ही लिवर और हार्ट पर भी ये बुरा असर डालते हैं। पेट की परेशानियों जैसे गैस, अपच, कब्ज़ व पाचन की कमजोरी का एक मुख्य कारण फास्ट फूड्स का अधिक सेवन ही होता हैं। इसलिए इनसे दूरी बनाए रखें या फिर कभी-कभार इन्हें एक हेल्थी तरीके (natural health tips in hindi) से घर पर ही बनाये।

11.  खूब पानी पिएं

पानी हमारे शरीर के लिए अमृत के समान हैं, कहा जाता हैं कि रोज 8 गिलास पानी पीने से सैकड़ों बीमारियों से बचा जा सकता हैं। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से शरीर से गंदगी साफ होती हैं, लिवर स्वस्थ रहता हैं, किडनी स्वस्थ रहती हैं, पाचन तंत्र मजबूत होता हैं, मेटाबॉलिस्म बढ़ता हैं, चेहरे का ग्लो बढ़ता हैं, बाल मजबूत होते हैं, बॉडी का एक्स्ट्रा फैट कम होता हैं और पेट की बीमारियां दूर होती हैं। पानी के जितने लाभ गिनाए जाए उतने कम हैं। इसलिए दिनभर खूब पानी पिएं, कम से कम 3 लीटर पानी अवश्य पिएं।

12. सूखे मेवे खाएं 

सूखे मेवे जैसे किशमिश, छुहारे, अंजीर, अखरोट आदि में हेल्दी फैट अच्छी मात्रा में मौजूद होता हैं जो शरीर के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होता हैं। यह शरीर में ऊर्जा बढ़ाने, मोटापे पर नियंत्रण रखने, हार्ट को हेल्दी रखने और शरीर में कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में लाभप्रद होते हैं।

13. फाइबर युक्त चीजें खाएं

फाइबर भोजन को सही से पचाने और पेट साफ करने में सबसे ज्यादा सहायक होता हैं। कई लोगों की शिकायत रहती हैं कि उनका पेट खुलकर सही से साफ नहीं होता हैं, ऐसा भोजन में फाइबर की कमी के कारण ही होता हैं। भोजन में पर्याप्त मात्रा में फाइबर लेने से पेट खुलकर साफ होता हैं, कब्ज और पाइल्स की समस्या दूर होती हैं, मोटापा कम होता हैं, ब्लड शुगर कॉन्ट्रल रहती हैं और मेटाबॉलिस्म फास्ट होता हैं। फाइबर के लिए आप हरि सब्जियां, फल, डाल, अनाज व सूखे मेवे आदि का सेवन करें 

14. प्रोटीन युक्त चीजें खाएं 

हेल्थ टिप्स हिंदी (health tips in hindi) की बात हो और उसमें प्रोटीन का जिक्र न आये ऐसा हो नहीं सकता। प्रोटीन हमारे शरीर के लिए कुछ जरूरी पोषक तत्वों में से एक हैं। यह मांसपेशियों व हड्डियों को मजबूत बनाने, शरीर में ऊर्जा बढ़ाने, स्किन व बालों को स्वस्थ रखने तथा शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने से सहायक होता हैं। एक अच्छी सेहत के लिए एक दिन में अपने बॉडी वेट जितना प्रोटीन अवश्य लें।

इसके अनुसार अगर आपका वजन 60kg हैं तो आपको एक दिन में कम से कम 60g प्रोटीन अवश्य लेना चाहिए। प्रोटीन के लिए आप अंडा, मछली, दूध, पनीर, दाल, स्प्राउट्स व बादाम आदि का सेवन कर सकते हैं।

15. भोजन करने के बाद बैठे न रहे

भोजन करने के बाद कुछ लोग एक जगह पर ही बैठे रहते हैं या भोजन करने के तुरंत बाद सोने के लिए चले जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिहाज से बिल्कुल भी सही नहीं हैं। भोजन के बाद थोड़ी देर वॉक जरूर करनी चाहिए, इससे भोजन को पचने में आसानी होती हैं और भोजन जल्दी पचता हैं। रात के भोजन के बाद खासकर वॉक जरूर करनी चाहिए और कम से कम 1000 कदम जरूर चलना चाहिए।

16. हल्का-हल्का भोजन करें 

कुछ लोग दिन में केवल दो बार भोजन करते हैं और उस दौरान वे बहुत ज्यादा खाना खा लेते हैं, जिसके कारण भोजन का सही से पाचन नहीं हो पाता हैं, साथ ही इससे शरीर में कई समश्याएं उतपन्न होने लगती हैं। नेचुरल हेल्थ टिप्स (natural health tips in hindi) में हम आपको सलाह देंगे कि दिन में दो बार भारी भोजन करने की जगह 3 से 4 बार हल्का-हल्का भोजन करें, जरूरत से ज्यादा भोजन बिल्कुल भी न करें।

17. भोजन के बीच में पानी कम पिएं

स्वस्थ रहने के लिए (health tips hindi) पानी बेहद अहम होता हैं लेकिन कई बार इसका सेवन शरीर के लिए हानिकारक भी हो सकता हैं, पानी पीने का भी एक समय और तरीका होता हैं। भोजन में बीच मे बहुत ज्यादा पानी नहीं पीना चाहिए, साथ ही भोजन के तुरंत बाद भी पानी पीने से बचना चाहिए। भोजन के बीच में अधिक पानी पीने से भोजन के पाचन में समश्या हो सकती हैं।

18. ज्यादा से ज्यादा पैदल चलें

हेल्थ टिप्स (health tips hindi) में हमेशा ही ज्यादा से ज्यादा पैदल चलने की सलाह दी जाती हैं। पैदल चलने से अधिक मात्रा में कैलोरी बर्न होती हैं, डायबिटीज नितंत्रित रहती हैं और पैर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। साथ ही पैदल चलना हार्ट के लिए भी अच्छा होता हैं। एक्सपर्ट के अनुसार एक अच्छी हेल्थ के लिए आपको एक दिन में 8 से 10 हजार कदम अवश्य चलना चाहिए।

19. ग्रीन टी या हर्बल टी का सेवन करें

ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट तत्व मौजूद होते हैं जो शरीर से फ्री रेडिकल्स को कम करने में सहायक होते हैं, साथ ही ग्रीन टी मोटापा कम करने, पाचन को मजबूत करने, मेटाबॉलिस्म बढ़ाने व लिवर को स्वस्थ रखने के लिए भी फायदेमंद होती हैं। नार्मल चीनी-चायपत्ती की चाय की जगह आपको ग्रीन टी या हर्बल टी का सेवन करना चाहिए। साथ ही ध्यान दें कि ग्रीन टी सुबह खाली पेट और रात के समय न पिएं। भोजन के आधे घंटे बाद ग्रीन टी का सेवन करें।

20. दूध और दूध से बनी चीजों का सेवन करें 

नेचुरल हेल्थ टिप्स (natural health tips in hindi) में हमेशा ही दूध और दूध से बनी चीजें जैसे दही, पनीर व छाछ पीने की सलाह इसलिए दी जाती हैं क्योंकि इनमें कैल्शियम और प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता हैं। कैल्शियम हड्डियों व दांतों को मजबूत बनाने में सहायक होता हैं, वहीं प्रोटीन सल बनाने, वजन घटाने व स्किन और बालों के लिए फायदेमंद होता हैं। बच्चों व महिलाओं को दूध का सेवन अवश्य करना चाहिए।

21. बाजार के पैक्ड फूड से दूर रहे 

बाजार में मिलने वाले पैक्ड फूड जैसे कुरकुरे, बिस्किट, चिप्स, मैदे के नूडल्स आदि का सेवन भी सेहत के लिए हानिकारक होता हैं। इनमे पोषक तत्वों की कमी होती हैं, साथ ही इन्हें लंबे समय तक सुरक्षित रखने से लिये preservative का इस्तेमाल भी किया जाता हैं, जो स्वास्थ्य के लिहाज से सही नहीं हैं।

22. मैदे से बनी चीजों का सेवन कम करें 

मैदा में फाइबर की कमी होती हैं जिस कारण इसका पाचन सही से नहीं हो पाता हैं। अच्छा स्वास्थ पाने के लिए आपको मैदा और मैदे से बनी सभी प्रकार की चीजें जैसे नूडल्स, बिस्किट, वाइट ब्रेड, पास्ता, मोमोस, समोसा, भटूरे व मैदे की रोटी का इस्तेमाल बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। मैदे की जगह आटे की बनी चीजों का इस्तेमाल करें।

23. फलों के रस का सेवन करें

सोडा, कोल्ड्रिंक व पैक्ड जूस की जगह सबसे अच्छा ताजे फलों का रस पिएं। फलों के रस में नेचुरल सुगर होती हैं, साथ ही इनमें कई विटामिन्स व मिनरल्स भी पाए जाते हैं जो सेहत के साथ-साथ त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद होते हैं। देखा जाए तो जितनी भी नेचुरल चीजें हैं वे सभी सेहत के लिए फायदेमंद होती हैं।

24. सुबह-शाम हल्की धूप लें

सुबह-शाम की हल्की धूप सेहत के लिए बहुत ज्यादा अच्छी मानी जाती हैं। इससे विटामिन-D प्राप्त होती हैं जो शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने, हड्डियों को मजबूत बनाने, त्वचा और बालों को स्वस्थ रखने, मांसपेशियों को मजबूत बनाने व फ्लू से बचने में सहायक होती हैं।

नेचुरल हेल्थ टिप्स

  • Share This: