• +91 99920-48455
  • a2zsolutionco@gmail.com
Best Top 100 Good Night Shayari Status, SMS, Quotes and Images  | गुड नाईट शायरी

Best Top 100 Good Night Shayari Status, SMS, Quotes and Images | गुड नाईट शायरी

  • By Admin
  • 1
  • Comments (04)

Top 100 Good Morning Shayari Status, SMS and Quotes

Good Morning Hindi Shayari and Status अगर आप भी Good Morning Hindi Shayari खोज रहे है तो आपको ईस website मे बहुत ही अच्छे अच्छे सभी तरह के Good Morning Hindi Shayari मील जायेंगे जैसे आप खोज रहे है पुरे दिन को ख़ुशी और energy से भरने के लिए, एक अच्छी सोच के साथ दिन की शुरुआत करना, सबसे अच्छा तरीका हैं, आज आपकी रात की अच्छी शुरुआत हो, रात भर खूबसूरत सपनो की बरसात हो, जिन्हें आपकी निगाहे हर वक्त ढूंढती रहती हैं, खुदा करे आपसे उनकी सपनो में मुलाकात हो। इस से संबन्धित शायरों के अल्फ़ाज़ डाउनलोड करके Status पर लगायें और आंनद ले | दोस्तो अगर आपको ओर भी अच्छी अच्छी Category की shayari पढना ओर डाउनलोड करना चाहते है तो आपको ईस A2Z Solution website मे सभी तरह की Category की Shayari मिल जायेगी जो की आप अपने दोस्तो को  whatsapp,  Facebook,  instagram,  twitter,  hike,  messenger  या फिर अन्य माध्यम से share कर सकते है  |

 

जो मिल गई उसे फिर खोने नही देना,
हंसते हुए चेहरे को कभी रोने नही देना,
हम तो सात जन्मों के लिए बस तुम्हारे हैं,
यह दिल हमें किसी और का होने नही देना !!

 

आज आपकी रात की
अच्छी शुरुआत हो, रात भर
खूबसूरत सपनो की बरसात हो,
जिन्हें आपकी निगाहें हर वक्त
ढूंढती रहती हैं, खुदा करे आपसे
उनकी सपनो में मुलाकात हो !!

 

भूल से कोई भूल हुई तो
भूल समझ के भूल जाना
पर भूलना सिर्फ भूल को
भूल से भी हमे ना भुला जाना !!

 

रात को चुपके से आती है एक परी
कुछ खुशियों के सपने लाती है एक परी
कहती है सपनो के आगोश में खो जाओ
भूल के सारे गम चुपके से सो जाओ !!

 

चांद के लिए सितारे अनेक है..
पर सितारों के लिए चांद एक है।
आपके लिए तो हजारों होंगे परन्तु
हमारे लिए तो आप हजारों में एक हैं !!

 

नन्हे से दिल में अरमान कई रखना,
दुनिया की भीड़ में पहचान सही रखना,
अच्छे नही लगते जब होते हो उदास,
इन होठों पर सदा मुस्कान वही रखना !!

 

लाख बंदिशें लगा ले ये दुनिया हम पर..
मगर दिल पर हम काबू नही कर पाएंगे..
वो लम्हा आखिरी होगा हमारी जिंदगी का,
जिस पल हम तुझे इस दिल से भूल जायेंगे !!

 

हर रात मेरा नाम बोलकर सोया करो,
खिड़की खोल तकिया मोड़ कर सोया करो,
हम भी आयेंगे तुम्हारे ख्यालों में
इसलिए थोड़ी सी जगह छोड़ के सोया करो !!

 

मिलने आयेंगे हम आपसे ख्वाबों में,
ये ज़रा रौशनी के दिये बुझा दीजिए,
अब नही होता इंतज़ार आपसे मुलाकात का,
ज़रा अपनी आंखों से परदे तो गिरा दीजिए !!

 

टूटा हुआ फूल फिर नही खिलता,
नसीब बिना कभी कुछ नही मिलता,
लोग तो मिलते हैं राह में बहुत से हमे,
पर हर कोई आप जैसा नही मिलता !!

 

हो चुकी रात बहुत अब सो भी
जाइये जो है दिल के करीब
उसके ख्यालों में खो भी जाइये,
कर रहा होगा कोई इंतजार आपका,
ख्वाबों में ही सही अब मिल तो आईये !!

 

हम कभी आपसे खफा हो नही सकते
वादा किया है तो बेवफा हो नही सकते
आप भले ही हमे भुलाकर सो जाओ
मगर हम आपको याद किए बिना
सो नही सकते !!

 

रात की चांदनी सदा आपको सलामत रखे,
परियों की आवाज आपको सदा आबाद रखे,
पूरे कायनात को खुश रखने वाला वो रब,
हर दिन आपकी खुशी का ख्याल रखे !!

 

काश के तुम चांद और मैं सितारा होता
आसमान में एक आशियाना हमारा होता
लोग तुम्हे दूर से देखते
नजदीक से तुम्हे देखने का हक
सिर्फ हमारा होता !!

 

हंसते दिलों में गम भी है,
मुस्कुराती आँखें नम भी हैं,
दुआ करते हैं आपकी हंसी कभी कम ना हो,
क्यूं कि आपकी मुस्कुराहट के दीवाने हम भी हैं !!

 

हर पल की दोस्ती का इरादा है आपसे
अपनापन भी कुछ ज्यादा है आपसे,
न सोचेंगे सिर्फ उम्र भर के लिए
कयामत तक दोस्ती निभाएंगे ये वादा है आपसे !!

 

चांद को बैठाकर पहरों पर,
तारों को दिया निगरानी का काम,
एक रात सुहानी आपके लिए,
एक स्वीट सा “ड्रीम” आपकी
आँखों के नाम !!

 

चाँद ने चांदनी बिखेरी है
तारों ने आसमान को सजाया है,
कहने को तुम्हे शुभ रात्रि,
देखो स्वर्ग से कोई फरिश्ता आया है !!

 

दिल में बसे हो जरा ख्याल रखना,
वक्त मिल जाए तो याद करना,
हमें तो आदत है आपको याद करने की
आपको बुरा लगे तो माफ करना !!

 

सोती हुई आंखों को सलाम हमारा
मीठे सुनहरे सपनों को आदाब हमारा
दिल में रहे प्यार का एहसास सदा जिंदा
आज की रात का यही है पैगाम हमारा !!

 

जीवन के हर मोड पर सुनहरी
यादों को रहने दो,
जुबां पर हर वक्त मिठास रहने दो,
यही अंदाज है जीने का,
ना रहो उदास और ना किसी को
रहने दो !!

 

खूबियां इतनी तो नहीं किसी का दिल जीत सके
लेकिन कुछ पल ऐसे जरूर छोड़ जाएंगे
कि भूलना भी आसान नहीं होगा !!

 

जिंदगी में आपकी एहमियत बता नही सकते,
दिल में आपकी जगह दिखा नही सकते,
कुछ रिश्ते अनमोल होते हैं,
इससे ज्यादा आपको समझा नहीं सकते !!

 

मौसम की बहार अच्छी हो,
फूलों की कलियां कच्ची हों,
हमारे ये रिश्ते सच्चे हों,
बस यही दुआ है रब से
मेरे दोस्त की हर रात अच्छी हो !!

 

फूलों की महक को चुराया नही जाता,
चांद की रोशनी को छुपाया नही जाता,
कितने भी दूर रहो ये दोस्त तुम,
दोस्ती में आप जैसे दोस्त को
भुलाया नही जाता !!

 

नजरें तुम्हें देखना चाहें तो
आंखों का क्या कसूर,
हर पल याद तुम्हारी आए तो
सांसों का क्या कसूर,
वैसे तो सपने पूछकर नही आते
पर, सपने आपके ही आएं तो
हमारा क्या कसूर !!

 

ये आरज़ू नही की किसी को भुलाएं हम,
ना तमन्ना है किसी को रुलाएं हम
पर दुआ है उस रब से बस एक ही
जिसको जितना याद करते हैं
उसको उतना याद आएं हम !!

 

आपसे मिलने के बाद अब,
आपको खोना नही चाहते,
एक प्यारी सी खुशी मिलने के
बाद अब रोना नही चाहते,
नीद तो बहुत है हमारी आंखों में
मगर आपसे बात करे बिना
हम सोना नही चाहते !!

 

उम्मीद के कई फूलं खिले
हर खुशी आपको मिले
कभी न हो दुखों का सामना
यही है मेरी आज रात की शुभकामना !!

 

जितनी खूबसूरत ये रात है,
उतना ही खूबसूरत आपका हर पल हों,
जितनी भी खुशियां आज आपके पास है,
उससे भी अधिक आने वाला कल में हो !!

 

हम नजरों से दूर है आँखों से नहीं
हम ख्वाबो से दूर है ख्यालो से नहीं
हम दिल से दूर है धड़कनो से नहीं
हम आप से दूर है आपकी यादो से नहीं !!

 

यादों के सफर में एक पल हमारा हो
फूलों के चमन में एक गुल हमारा हो
खुदा करे जब आप अपनो को याद करें
तो उन अपनो में एक नाम हमारा हो !!

 

बहुत दूर है तुम्हारे घर से हमारे घर का किनारा
पर हम हवा के हर झोके से पूछ लेते हैं
क्या हाल है तुम्हारा !!

 

रात को रात का तोफा नहीं देते
दिल को जजबात का तोफा नहीं देते
देने को तो हम आप को चाँद भी दे दे
मगर चाँद को चाँद का तोफा नहीं देते !!

 

पूनम की रात में चांद बदल जाता है।
वक्त के साथ इंसान बदल जाता है,
सोचते है कि आपको तंग ना करें
मगर सोचते सोचते प्लान बदल जाता है  !!

 

प्यार छुपता नहीं आँखे झुकाने से
दिल रुकता नही किसी के समझाने से
हम आपको याद करते है जीने के बहाने से
क्यों की रुक जाती है धड़कन आपको भूल जाने से…!!

 

ना चाँद की चाहत,
ना सितारो की फरमाइश
हर जनम आप जैसे दोस्त
मिले, बस यही है मेरी ख्वाहिश !!

 

ये रात चाँदनी बनकर आँगन में आये,
ये तारे लोरी गा कर आपको सुनाएं,
आयें आपको इतने प्यारे सपने यार,
कि नींद में भी आप हलके से मुस्कुराएं !!

 

किसने कहा कि आपकी याद नहीं आती
आपको बिना याद किए कोई रात नहीं जाती
वक़्त बदल जाता है आदत नहीं जाती
आप खास हो ये बात हर बार तो कही नहीं जाती !!

 

रात सुबह का इंतजार नहीं करती..
खुशबु मौसम का इंतजार नहीं करती.. !
जो भी खुशी मिले उसका आनंद लिया करो.
क्योंकि जिंदगी वक़्त का इतजार नहीं करती !!

 

रिश्ता वो नहीं होता जो दुनिया को दिखाया जाता है,
रिश्ता वह होता है,जिसे दिल से निभाया जाता है,
अपना कहने से कोई अपना नहीं होता,
अपना वो होता है जिसे दिल से अपनाया जाता है !!

 

जब आपका नाम जुबान पर आता है,
पता नही दिल क्यों मुस्कुराता है,
तसल्ली होती है हमारे दिल को,
कि चलो कोई तो है अपना, जो हर वक्त याद आता है !!

 

नींद का साथ हो सपनों की बारात हो
चाँद तारे भी साथ हो और कुछ रहे या ना रहे
पर हमारी याद आपके साथ हो !!

 

हंसना और हंसाना कोशिश है मेरी,
हर कोई खुश रहे, यह चाहत है मेरी,
भले ही मुझे कोई याद करे या ना करे,
लेकिन हर अपने को याद करना ये आदत है मेरी !!

 

मोमबत्ती नहीं जलती लाईट के बिना
चाँद नहीं चमकता है नाईट के बिना
तो हम कैसे सो सकते है आपको
गुड नाईट कहे बिना !!

 

आंखों में नीद और नीद में सपना
आज के लिए शुभ रात्रि
ख्याल रखना अपना !!

 

जब आपका नाम जुबान पर आता है,
पता नही दिल क्यों मुस्कुराता है,
तसल्ली होती है हमारे दिल को,
कि चलो कोई तो है अपना, जो हर वक्त याद आता है !!

 

हम अपने आप पर गुरूर नहीं करते,
किसी को प्यार करने पर मजबूर नहीं करते,
जिसे एक बार दिल से दोस्त बना लें,
उसे मरते दम तक दिल से दूर नहीं करते !!

 

चलो सो जाओ पर मुलाकात करना
ख्वाबों में आकर हमसे बात करना !!

 

चाँद की चांदनी में एक पालकी बनाई है
और ये पालकी हमने बड़े प्यार से सजाई है
दुआ है हवा तुझसे, जरा धीरे चलना
मेरे यार को बड़ी प्यारी नींद आई है !!

 

अंधेरी रात में टिमटिमाते तारे अनेक हैं
एक प्यारा सा गुड नाईट उनके लिए जो लाखों में एक हैं !!

 

तेरी यादों को हम प्यार करते है,
सात जनम भी तुम पर निसार करते है.
फुर्सत मिले तो कुछ लिख भेजना यार,
एक तेरे ही मेसेज का इंतजार करते है !!

 

कोई-कोई शख्स इतना ख़ास होता है
नजरों से दूर पर यादों में पास होता है
कभी-कभी ही आता है मैसेज उनका
पर हर मैसेज से अपनेपन का एहसास होता है !!

 

हम वो नहीं जो मतलब से याद करते हैं
हम वो हैं जो रिश्तो से प्यार करते हैं
आप का पैगाम आये या ना आये 
हम रोज आपको दिल से याद करते हैं !!

 

फूलों की वादी में चाँद की चांदनी में
रात के साये में आप इस तरह सोयें
की आपकी आँखों में जो भी ख्वाब आये
आपकी आँख खुलने से पहले वो सब पूरे हो जाए !!

 

जीवन में सपनों के लिए
कभी अपनों से दूर मत होना।
क्योंकि अपनों के बिना जीवन में
सपनों का कोई मोल नहीं !!

 

ना गिला करते हैं
ना शिकवा करते हैं
आप सलामत रहें बस
यही दुआ करते हैं !!

 

बागों में फुल खिलते रहेंगे,
रात में दीप जलते रहेंगे,
दुआ है भगवान से की आप खुश रहो
बाकी तो हम आपको मिस करते रहेंगे !!

 

ना जागे है ना सोए है !
बिस्तर पर पड़े पड़े बस
तेरी यादों मे खोए हैं !!

 

हे उपरवाले
थोड़ी महिमा दिखा दे
जो Good Night ना बोले
उसे पलंग से गिरा दे !!

 

पल पल से बनते है ऐहसास,
ऐहसास से बनते है विश्वास,
विश्वास से बनते हैं रिश्ते,
और रिश्ते से बनते है, कोई खाश और वो हैं आप !!

 

हो गए हो नाराज ऐसा हमें लगता है
हो गए हो दूर ऐसा हमें लगता है
थोड़ा याद हमें भी किया करो यार
हम अकेले रह गए ऐसा हमें लगता है !!

 

जीवन ऐसा हो जो संबंधों
की कदर करे, और संबंध
ऐसे हो जो याद करने पर
मज़बूर कर दे !!

 

नीद का ना लो Test..
आँखों को दो Rest..
आज की रात के सपनों के लियें.
All the Best !!

 

हमे नहीं पता कि हम आपको
याद आते हैं या नही लेकिन आप
हमे बहुत याद आते हो !!

 

ऐ चांद तू चाहे चमक, ना चमक
हमे कोई गम नही!! क्योंकि* 
ये शेर पढ़ने वाला मेरा दोस्त भी एक चांद है
जिसकी चमक तुझसे कम नही.!!

 

लोग कहते हैं अगर अच्छे लोगों को
याद करके सोया जाए तो
नीद अच्छी आती है…
तो मैंने सोचा आपको याद कर लूं !!

 

कोई टूटे तो उसे सजाना सीखो,
कोई रूठे तो उसे मनाना सीखो,
रिश्ते तो मिलते हैं मुकद्दर से,
बस उन्हें खूबसूरती से निभाना सीखो !!

 

गलती जीवन का एक पन्ना है
लेकिन रिश्ता पूरी किताब है,
जरूरत पड़ने पर गलती का पन्ना फाड़ देना
लेकिन एक पन्ने के लिए पूरी किताब को ना खो देना !!

 

किसी को दिल का दीवाना पसंद है,
किसी को दिल का नजराना पसंद है
आपकी पसंद तो मुझे पता नही
हमे तो बस आपका मुस्कुराना पसंद है !!

 

आपको मिस करना रोज की बात है,
याद करना आदत की बात है।
आपसे दूर रहना किस्मत की बात है
मगर आपको भूलना अपने बस के बाहर की बात है !!

 

Best Top 100 Good Night Shayari Status, SMS, Quotes and Images | गुड नाईट शायरी
  • Share This: