• +91 99920-48455
  • a2zsolutionco@gmail.com
बार-बार हिचकी आने से हैं परेशान? इन आयुर्वेदिक उपायों से मिलेगा जल्द आराम

बार-बार हिचकी आने से हैं परेशान? इन आयुर्वेदिक उपायों से मिलेगा जल्द आराम

  • By Admin
  • 7
  • Comments (04)

बार-बार हिचकी आने से हैं परेशान? इन आयुर्वेदिक उपायों से मिलेगा जल्द आराम

हिचकी आना एक आम समस्या है। कई बार तेजी से खाना खाने, बिना रुके पानी पीने या तीखी मिर्च खा लेने की वजह से हिचकी आनी शुरू हो जाती है। आमतौर पर पानी पीने से हिचकी (Hiccups) की समस्या से राहत मिल जाती है। लेकिन कई बार पानी पीने के बावजूद हिचकी नहीं रुकती है। कभी-कभी हिचकी आना सामान्य है, लेकिन अगर आपको बार-बार हिचकी आती है, तो यह कई समस्याओं की ओर इशारा भी कर सकती है।  हिचकी आने का मुख्य कारण डायफ्राम में सिकुड़न होता है। इसके अलावा, गैस, पाचन में गड़बड़ी, गर्दन में किसी प्रकार का ट्यूमर या गांठ या मस्तिष्क में चोट की वजह से भी बार-बार हिचकी आने की शिकायत सकती है। ऐसे में, हिचकी को रोकने के लिए आप कुछ आयुर्वेदिक उपायों का सहारा ले सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे आयुर्वेदिक उपाय बता रहे हैं, जो हिचकी को कंट्रोल करने में आपकी मदद करेंगे ( Ayurvedic remedies to stop persistent hiccups In Hindi) - 

हिचकी रोकने के आयुर्वेदिक उपाय - Ayurvedic Remedies For Hiccups In Hindi

हींग और घी 

पेट में गैस होने पर भी बार-बार हिचकी की परेशानी हो सकती है। इससे राहत पाने के लिए आप हींग और घी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक चम्मच घी में 2-3 चुटकी हींग मिला लें। फिर इसे गैस पर गर्म कर लें। इसके बाद, इसे एक गिलास छाछ में मिलाकर पी जाएं। आप दिन में दो बार इसका सेवन कर सकते हैं। हींग और घी के मिश्रण का सेवन करने से हिचकी रोकने में काफी मदद मिलेगी। 

इलायची 

इलायची का इस्तेमाल आमतौर पर खाने की सुगंध और स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हिचकी की समस्या को रोकने के लिए भी आप इलायची का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप बार-बार हिचकी आने से परेशान हैं, तो एक गिलास पानी को उबाल लें। फिर इसमें एक चम्मच इलायची पाउडर मिलाएं। इसे थोड़ा ठंडा करके पी जाएं। ऐसा करने से आपको हिचकी की समस्या से जल्द राहत मिलेगी। 

काली मिर्च

अगर आपको बार-बार हिचकी की परेशानी होती है, तो आप काली मिर्च का सेवन कर सकते हैं। इससे आपकी हिचकी रूक सकती है। इसके लिए 2-3 काली मिर्च के दाने लें। इसमें आधा चम्मच चीनी मिला लें। अब इसे धीरे-धीरे चबाएं। ऐसा करने से हिचकी जल्दी रुक जाती है।  

ठंडे पानी के गरारे

बार-बार हिचकी की समस्या होने पर ठंडे पानी के गरारे करें। इससे हिचकी को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। दरअसल, ठंडे पानी के गरारे करने से मांसपेशियां शांत हो जाती हैं। इससे आपकी हिचकी रूक सकती है। इसके अलावा, आप बार-बार हिचकी आने पर ठंडे पानी का सेवन भी कर सकते हैं।

अदरक

अगर आपको बार-बार हिचकी आ रही है, तो आप अदरक का सेवन कर सकते हैं। अदरक के अंदर हिचकी को दूर करने के गुण पाए जाते हैं। हिचकी की समस्या होने पर अदरक का एक छोटा सा टुकड़ा मुंह में डालकर चूसें। इससे आपको बार-बार हिचकी की परेशानी नहीं होगी और गले की खराश से भी राहत मिलेगी। 

बार-बार हिचकी की समस्या होने पर आप इन आयुर्वेदिक उपायों को आजमा सकते हैं। लेकिन अगर हिचकी की समस्या ज्यादा बढ़ रही है, तो आपको डॉक्टर को दिखाना चाहिए।

 
 

बार-बार हिचकी आने से हैं परेशान? इन आयुर्वेदिक उपायों से मिलेगा जल्द आराम

  • Share This: