• +91 99920-48455
  • a2zsolutionco@gmail.com
सर्विस प्लस पोर्टल : State Wise रजिस्ट्रेशन | Apply For Certificate

सर्विस प्लस पोर्टल : State Wise रजिस्ट्रेशन | Apply For Certificate

  • By Admin
  • 1
  • Comments (04)

सर्विस प्लस पोर्टल : State Wise रजिस्ट्रेशन | Apply For Certificate

 

सर्विस प्लस पोर्टल 2021 सर्विस प्लस रजिस्ट्रेशन | सर्विस प्लस क्या है | सर्विस प्लस पोर्टल का उद्देश्य | सर्विस प्लस पोर्टलपर रजिस्ट्रेशन कैसे करे

Service Plus Online Portal : सर्विस प्लस पोर्टल 2023-2024 को सरकार द्वारा इस उद्देश्य से जारी किया गया कि आम नागरिकों को विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं का लाभ मिल सके। यह एक ऐसा प्लेटफार्म है जो कि इलेक्ट्रॉनिक सेवाओं को प्रदान करने के लिए बहु-किरायेदार वास्तुकला पर आधारित है। जो भी इच्छुक लाभार्थी इस पोर्टल का लाभ उठाना चाहते हैं वह घर बैठे इंटरनेट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। दोस्तों आपको बता दें कि इस पोर्टल पर हजार से अधिक सेवाएं और इन सेवाओं को 24 से भी अधिक राज्यों में शामिल किया गया है। इस पोर्टल के उपयोग से आपको किसी भी सरकारी दफ्तर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे और आप घर बैठे इंटरनेट के माध्यम से विभिन्न सेवाओं का लाभ उठा पाएंगे।

दोस्तों इस सर्विस प्लस portal पर देश के लोगों को जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, आदि सभी प्रकार की सुविधाएं सरकार के द्वारा प्रदान कराई जाएंगी। प्रिय पाठको आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से सर्विस प्लस पोर्टल 2023-2024 से संबंधित संपूर्ण जानकारी साझा करेंगे। साथ ही हमने आपको सर्विस प्लस पोर्टल से संबंधित चरण दर चरण जानकारी उपलब्ध कराई है।कृपया हमारे साथ इस लेख में अंत तक बने रहिए। और इसलिए को ध्यानपूर्वक पढ़ें और अंत तक अपना समय दे।

सर्विस प्लस पोर्टल – Service Plus Online Portal

यह पोर्टल खासतौर से देश के नागरिकों के लिए है। अब आप विभिन्न सेवाओं और योजनाओं का लाभ घर बैठे इंटरनेट के माध्यम से इस पोर्टल के जरिए उठा सकते हैं। दोस्तों यह एक ऐसा प्लेटफार्म है जो कि नागरिकों को इलेक्ट्रॉनिक सेवाएं प्रदान करने के लिए बहू किराएदार वस्तु कला पर आधारित है। सर्विस प्लस पोर्टल 2023-2024 एक एकीकृत मंच है। दोस्तों अगर आप भी विभिन्न सेवाओं का लाभ एक ही पोर्टल के माध्यम से उठाना चाहते हैं तो आप इस पोर्टल का इस्तेमाल कर सकते हैं। जिसके लिए आपको कहीं भी घर से बाहर नहीं जाना पड़ेगा आप घर बैठे इस पोर्टल के माध्यम से विभिन्न सेवाओं और योजनाओं का लाभ उठा पाएंगे।

इसके लिए आपको इस पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। जिसके लिए आपको अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड Service plus user id and password बनानी होगी और सर्विस प्लस पोर्टल 2023-2024 पर केंद्र सरकार और राज्य सरकार की जितनी भी सेवाएं हैं वह सभी उपलब्ध कराई जा रही हैं ताकि जरूरतमंद लोगों को फायदा मिल सके। और फिर इसके बाद आप इस पर मौजूद सेवाओं का लाभ उठा पाएंगे। इस पोर्टल के माध्यम से सरकार के संबंधित अधिकारियों ने 1000 से अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं और 24 से अधिक राज्यों को इसमें शामिल किया है।

सर्विस प्लस पोर्टल 2023-2024 पर प्रदान की जाने वाली सेवाएं

निम्नलिखित दी गई सर्विसेज इस पोर्टल पर प्रदान कराई जा रही है, कृपया ध्यान दे :-

  • नियामक सेवाएं : व्यापार लाइसेंस, एक इमारत के निर्माण की अनुमति आदि जैसी सेवाएं
  • वैधानिक सेवाएं : जन्म / मृत्यु प्रमाण पत्र , आय प्रमाण पत्र , आदि सेवाएं
  • विकासात्मक सेवाएँ : NREGS, IAY, वृद्धावस्था पेंशन आदि जैसे लोगो के लिए लाभ प्रदान करने हेतु सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाएँ या योजनाएँ।
  • उपभोक्ता उपयोगिताएँ सेवा : बिल भुगतान और अन्य जैसी सेवाएं उपयोगिता सेवाओं के तहत हैं।

सर्विस प्लस पोर्टल का उद्देश्य

अक्सर हमने देखा है कि विभिन्न सेवाओं और योजनाओं के लिए नागरिक दफ्तरों के बाहर लंबी कतारों में खड़े रहते हैं। जिससे उनके समय और पैसे की भी खपत होती है। परंतु सर्विस प्लस पोर्टल 2023-2024 के माध्यम से आप घर बैठे इंटरनेट का इस्तेमाल करके विभिन्न सेवाओं और योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। क्योंकि इस पोर्टल पर सभी सुविधाएं उपलब्ध है। जिसमें 24 से अधिक राज्यों को शामिल किया गया है। समस्या का समाधान निकालते हुए  राज्य सरकार ने इस पोर्टल को जारी किया है। इससे आप के समय की भी बचत होगी और साथ में आपके पैसे की भी। अगर आप भी इस पोर्टल का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। और आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर खुद का रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।

All State Services At Service Plus Portal 

State Name Total Services G2B G2C G2G
CENTRAL 11 0 9 2
ARUNACHAL PRADESH 10 0 9 0
ASSAM 88 86 2 0
BIHAR 47 29 18 0
CHANDIGARH 2 0 2 0
CHHATTISGARH 9 1 8 0
HARYANA 371 0 370 1
HIMACHAL PRADESH 3 0 3 0
JHARKHAND 29 0 29 0
KARNATAKA 306 62 242 0
KERALA 35 22 13 0
MADHYA PRADESH 16 3 13 0
MAHARASHTRA 22 0 22 0
MANIPUR 2 0 2 0
MEGHALAYA 18 6 12 0
MIZORAM 1 0 1 0
NAGALAND 1 1 0 0
ODISHA 9 2 7 0
PUDUCHERRY 4 0 4 0
RAJASTHAN 1 0 1 0
SIKKIM 7 0 7 0
TAMIL NADU 1 0 1 0
TRIPURA 26 0 25 1
UTTAR PRADESH 6 0 2 4
WEST BENGAL 3 1 2 0
Grand total 1028 213 804 8

Service Plus Portal पर रजिस्ट्रेशन कैसे करे?

अगर आप इस सर्विस प्लस पोर्टल 2023-2024 पर उपलब्ध सेवाओं और योजनाओं का लाभ उठाने के लिए रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं तो आपको निम्नलिखित दिए गए बिंदुओं का चरण दर चरण पालन करना होगा :-

  • सबसे पहले इच्छुक आवेदक व्यक्ति को सर्विस प्लस पोर्टल 2023-2024 की official website पर जाना होगा ।
  • इसके बाद आपके सामने आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पा होम पेज खुल जायेगा।
  • फिर इस होम पेज पर आपको ऊपर Login का ऑप्शन दिखाई देगा|
  • आप को इस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा ।
  • फिर जब आप इस विकल्प का चयन करेंगे तो आपके समक्ष लॉगइन फॉर्म खुल जाएगा।
  • और अगर आप नए उपयोगकर्ता हैं तो आपको । don’t have an account ? register here के विकल्प दिखाई देगा। और इसके बाद आपको इस विकल्प का चयन करना होगा।
  • जैसे ही आप इस विकल्प का चयन करेंगे आपके समक्ष रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन हो जाएगा।
  • फिर आपसे इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म में कुछ जानकारी पूछी जाएगी जिसको आप ध्यान पूर्वक भरे।
  • निम्नलिखित दी गई जानकारी आप से रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछी जाएगी :-
    • फ़ोन नंबर,
    • इ मेल आईडी,
    • पासवर्ड,
    • स्टेट,
    • कैप्चा कोड आदि ध्यान से भरनी होगी ।
  • फिर सभी जानकारी ध्यान से भरने के बाद आपको validate के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • अब इस तरह इस प्रक्रिया का पालन करके आप का रजिस्ट्रेशन हो जायेगा।
  • और इस के बाद आप को यूज़र नाम और पासवर्ड डालकर लॉगिन करना होगा ।

सर्विस प्लस पोर्टल 2022 पर आवेदन की स्थिति कैसे देखे?

  • सबसे पहले इच्छुक आवेदक को सर्विस प्लस पोर्टल 2023-2024 कीofficial websiteपर जाना होगा ।
  • और ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा ।
  • वहां होम पर आपको Track Application Status का विकल्प दिखाई देगा।
  • आप को इस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा ।
  • फिर ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने कंप्यूटर स्क्रीन पर अगला पेज खुल जायेगा।

Track Application

  • यहां application track करने के लिए निम्नलिखित दिए गए इन दो ऑप्शन में से एक ऑप्शन को चुनना होगा :-
    • Through Application Reference Number
    • Through OTP/Application Details
  • विकल्प चुनने के बाद कैप्चा कोड डालकर सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा ।
  • फिर इसके बाद आप अपने आवेदन की स्थिति को आराम से देख सकते है।

Check Your Entitlement

  • सबसे पहले इच्छुक आवेदक को सर्विस प्लस पोर्टल 2023-2024 कीofficial website पर जाना होगा ।
  • फिर ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा ।
  • वहां होम पेज पर आपको Check Your Entitlement का विकल्प दिखाई देगा ।
  • और आप को इस विकल्प पर क्लिक करना होगा |
  • इसके बाद जब आप विकल्प पर क्लिक कर लेंगे तो आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा ।
  • इस पेज पर आपसे कुछ जानकारी पूछी जाएगी जो कि निम्नलिखित प्रकार से होगी :- List the services forI belong to CategoryMy Caste is आदि को ध्यान से चुनना होगा ।
  • कृपया अपनी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें ।
  • फिर जब आप अपनी जानकारी ध्यानपूर्वक दर्ज कर लेंगे तो आपको सर्च के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

सर्विस प्लस पोर्टल 2022 पर अपनी पात्रता को कैसे जानें – Know Your Eligibility

  • सबसे पहले इच्छुक व्यक्ति को सर्विस प्लस पोर्टल 2023-2024 की official website पर जाना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुल जायेगा।
  • फिर इसके बाद होम पेज पर आपको Know Your Eligibility का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा।
  • इस पेज पर आपको अपनी स्टेट का चयन करना होगा।
  • इसके बाद फिर अप्पलईंग फॉर का चयन करना होगा।
  • फिर दोस्तो उसके बाद आपको नेक्स्ट में बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस तरह से आप अपनी पात्रता जान सकते हैं।

Contact us

कोई भी समस्या या क्वेरी होने पर आप निम्नलिखित दिए गए संपर्क डिटेल पर संपर्क कर सकते हैं और अपनी समस्या या क्वेरी का समाधान पा सकते हैं।

  • Panchayat Informatics Division
    • National Informatics Centre
    • Ministry of Electronics & Information Technology, Government of India
    • A Block, CGO Complex, Lodhi Road, New Delhi-110 003.

Conclusion

प्रिय पाठकों आज हमने आपको अपनी इस लेख के माध्यम से सर्विस प्लस पोर्टल 2023-2024 से संबंधित संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई। पोर्टल से संबंधित कोई भी नहीं जानकारी आती है तो हम आपको जल्द से जल्द अपने लेख के माध्यम से बता देंगे। कृपया इसी प्रकार हमारे साथ बनी रही है धन्यवाद आपने इस आर्टिकल को अंत तक अपना समय दिया।

 
 

 

सर्विस प्लस पोर्टल : State Wise रजिस्ट्रेशन | Apply For Certificate
  • Share This:

Related Posts