Haryana Antyodaya Parivar Utthan Yojana 2022
इस योजना हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा आरंभ की गई है। इस योजना के माध्यम से वह सभी परिवार जिनकी आए सालाना 1 लाख रुपए से कम है उनके पहचान पत्र बनवाए जाएंगे। जिससे कि उन्हें गरीबी रेखा से ऊपर उठाने का प्रयास किया जा सके। इन पहचान पत्रों के माध्यम से हरियाणा सरकार के पास इस योजना के अंतर्गत आने वाले सभी लाभार्थियों का अभिलेख आ जाएगा। जिससे कि सरकार इन लोगों की आय में वृद्धि करने का प्रयास कर सकेगी। इस योजना के माध्यम से विभिन्न प्रकार के भी बेरोजगार नागरिको को प्रदान किए जाएंगे। जिससे कि वह रोजगार प्राप्त कर सकें। Haryana Antyodaya Parivar Utthan Yojana 2022 के माध्यम से लगभग 100000 परिवारों को लाभ प्राप्त होगा। इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा लाभार्थियों की आय लगभग ₹8000 से ₹9000 प्रतिमाह करने का प्रयास किया जाएगा।
हरियाणा अंत्योदय परिवार उत्थान योजना: तीसरे चरण के मेलों का किया जाएगा आयोजन
हरियाणा अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के अंतर्गत प्रत्येक खंड स्तर पर 10 जून 2022 से तीसरे चरण के मेले आयोजित किए जाएंगे। जिसके लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इन मेलों का schedule भी जिला प्रशासन द्वारा जारी कर दिया गया है। मेलों का आयोजन खंड तोशाम में 10 June 2022 से 13 June 2022 को BDPO कार्यालय में किया जाएगा। इसी तरह भिवानी खंड के लिए पंचायत भवन में 15 से 21 जून 2022 को मेलो का आयोजन किया जाएगा। खंड लोहारू तथा एमसी क्षेत्र के नागरिकों के लिए 22 व 23 जून 2022 को BDPO कार्यालय परिसर लोहारू में, खंड शिवानी क्षेत्र व शिवानी नगरपालिका के नागरिकों के लिए 24 व 27 जून को बीडीपीओ कार्यालय परिसर में मेले का आयोजन किया जाएगा।
बवानीखेड़ा के एमसी क्षेत्र व खंड क्षेत्र के नागरिकों के लिए 28 और 29 जून को बीडीपीओ कार्यालय परिसर में, 30 June को खंड बहल के नागरिकों के लिए बहल बीडीपीओ कार्यालय परिसर में तथा 1 July को खंड कैरु के नागरिकों के लिए कैरू BDPO कार्यालय परिसर में मेले का आयोजन किया जाएगा। सभी selected अत्यंत गरीब परिवारों का चयन इन मिलों के माध्यम से किया जाएगा। जिसके पश्चात लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का benefit प्रदान किया जाएगा। इन मेलों में हरियाणा Red Cross Society, हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद, हरियाणा राज्य आदि के द्वारा stall लगाए जाएंगे एवं नागरिकों को योजनाओं से संबंधित जानकारी प्रदान की जाएगी। वह सभी परिवार जिनकी सालाना आय ₹50000 से कम है इन सभी परिवारों की आय ₹180000 तक पहुंचाने का प्रयास इन मेलों के माध्यम से किया जाएगा।
हरियाणा अंत्योदय परिवार उत्थान योजना: 1 लाख परिवारों को किया जाएगा लाभवंती
Haryana Antyodaya Parivar Utthan Yojana को गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से आरंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से अंत्योदय परिवारों की वार्षिक आय 1.85 लाख करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत 1 लाख परिवारों को सहायता प्रदान की जाएगी। जिसके लिए प्रदेश में 160 स्थानों पर 292 अंत्योदय मेलों का आयोजन किया जाएगा। अब तक इस योजना के अंतर्गत सहायता प्रदान करने के लिए 148333 परिवारों की पहचान की गई है। हरियाणा सरकार द्वारा इन सभी परिवारों की आय बढ़ाने का प्रयास हरियाणा अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के माध्यम से किया जाएगा।
Key Highlights Of Haryana Antyodaya Parivar Utthan Yojana 2022
योजना का नाम |
हरियाणा अंत्योदय परिवार उत्थान योजना |
योजना किसके द्वारा आरंभ की गई |
हरियाणा सरकार |
लाभार्थी |
हरियाणा के नागरिक |
उद्देश्य |
परिवारों का उत्थान करना |
आधिकारिक वेबसाइट |
*** |
साल |
2022 |
आवेदन का प्रकार |
ऑनलाइन/ऑफलाइन |
हरियाणा अंत्योदय परिवार उत्थान योजना का शुभारंभ
28 नवंबर को हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा प्रदेश में मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना का शुभारंभ किया गया है। जिसके लिए मुख्यमंत्री जी के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का भी आयोजन किया गया था। इस वीडियो के माध्यम से मुख्यमंत्री जी के द्वारा यह जानकारी प्रदान की गई थी हरियाणा सरकार गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे नागरिकों की आय में वृद्धि करने के लिए सभी महत्वपूर्ण प्रयास कर रही है। जिसके लिए सरकार द्वारा प्रदेश में सर्वे भी आयोजित किया गया।
इस सर्वे के माध्यम से ₹50000 एवं ₹100000 सालाना आय वाले विभिन्न परिवारों के आंकड़े सामने आए हैं। ऐसे सभी परिवारों की आय में वृद्धि करने के लिए सरकार द्वारा हरियाणा अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के माध्यम से प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री जी द्वारा यह भी जानकारी प्रदान की गई थी 25 दिसंबर को सरकार द्वारा सुशासन दिवस भी मनाया जाएगा एवं 24 ब्लॉक में ग्राम उत्थान मेले का कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।
विशेष अभियान के माध्यम से की जाएगी पात्र परिवारों की पहचान
अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के अंतर्गत पात्र परिवारों की पहचान के लिए एक विशेष अभियान को भी लॉन्च किया गया है। इस अभियान की शुरुआत 29 नवंबर से की जाएगी। 25 दिसंबर तक 180 स्थानों पर विशेष कैंपों का भी आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा 70 लाख परिवारों के पहचान पत्र भी बनाए जाएंग। जिसमें से 65 लाख परिवारों के पहचान पत्र बन चुके हैं। प्रदेश भर में लगभग सवा तीन लाख ऐसे परिवार हैं जिनकी आय ₹100000 से कम है। इस योजना के पहले चरण में डेढ़ लाख परिवारों को चिन्हित करके मदद की जाएगी।
इसके अलावा प्रदेश भर में 80000 ऐसे परिवार हैं जिनकी वार्षिक आय ₹50000 से कम है। इन सभी परिवारों को जनवरी 2022 तक बैंक ऋण संबंधित या कौशल विकास को लेकर चलाई जा रही योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा। वह सभी लाभार्थियों के कैंपों में आएंगे उनको आय बढ़ाने के लिए अलग-अलग योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी। सरकार द्वारा कैंपों के संचालन के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा। इसके अलावा इन कैंपों के संचालन के लिए जनप्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ता भी सहयोग करेंगे। कैंप में बैंक प्रतिनिधि भी उपस्थित होंगे।
अंत्योदय परिवार उत्थान योजना का उद्देश्य
इस योजना का मुख्य उद्देश्य गरीबी रेखा से नीचे आने वाले परिवारों की आय में वृद्धि करना है। जिससे कि वह आत्मनिर्भर एवं सशक्त बन सके। इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा ऐसे सभी परिवारों के पहचान पत्र बनवाए जाएंगे। जिससे कि उन सभी परिवारों की पहचान की जा सके। हरियाणा अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को कौशल विकास प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा। जिसके माध्यम से वह रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकेंगे। इस योजना के माध्यम से प्रदेश की बेरोजगारी दर में भी गिरावट आएगी।
कैंपों के माध्यम से प्रदान किया जाएगा हरियाणा अंत्योदय परिवार उत्थान योजना का लाभ
वह सभी नागरिक जो योजना के मानदंडों को पूरा करेंगे उन्हें बिना गारंटी बैंक से ऋण भी मुहैया कराया जाएगा। इन कैंपों का आयोजन 24 विशेष स्थानों पर किया जाएगा। जिसमें डेढ़ लाख परिवारों को आमंत्रित किया जाएगा प्रत्येक कैंप में सरकार द्वारा वेलकम डेस्क भी बनाए गए हैं। इन डेस्क पर लाभार्थी अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। इसके अलावा प्रारंभिक जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। इस जानकारी के आधार पर लाभार्थियों को काउंसलिंग सेंटर पर भेजा जाएगा। इन सेंटर पर कौशल विकास से जुड़ी योजनाओं सहित खुद का व्यवसाय चलाने की जानकारी भी प्रदान की जाएगी। कैंप में 2 घंटे का स्लॉट रखा गया है जिसमें 150 से 200 लाभार्थियों को बुलाया जाएगा।
अंत में लाभार्थियों को फॉर्म जमा करना होगा। जिसके पश्चात बैंक द्वारा लाभार्थी को ऋण प्रदान करने का निर्णय लिया जाएगा। यदि ऋण प्राप्त करने में किसी तरह की कठिनाई आती है तो इसके लिए भी सरकार द्वारा योजना बनाई जाएगी।
हरियाणा अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के अंतर्गत विभागों की सूची
-
ग्रामीण विकास विभाग
-
हरियाणा अनुसूचित जातियां वित्तीय एवं विकास निगम
-
सीएससी e-governance सर्विसेज इंडिया
-
पशुपालन और डेयरी विभाग
-
शहरी स्थानीय निकाय विभाग
-
उद्यान विभाग
-
हरियाणा कौशल विकास मिशन
-
हरियाणा पिछड़े वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग कल्याण निगम
-
रेड क्रॉस सोसाइटी
-
हरियाणा महिला विकास निगम
-
रोजगार विभाग
-
हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद
-
मत्स्य पालन विभाग
-
सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम निदेशालय
-
हरियाणा एग्रो इंडस्ट्री कॉरपोरेशन लिमिटेड
-
राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन
-
हरियाणा डेयरी विकास सहकारी प्रसंघ लिमिटेड
-
विकास एवं पंचायत विभाग
हरियाणा अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के अंतर्गत किया गया करनाल जिले के 6000 परिवारों का चयन
गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों की आय में वृद्धि करने के उद्देश्य से हरियाणा अंत्योदय परिवार उत्थान योजना का शुभारंभ किया गया था। यह योजना गरीब नागरिकों को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए आरंभ की गई थी। इस योजना के अंतर्गत करनाल जिले के 6000 परिवारों का चयन किया जा चुका है। यह वह परिवार है जिनके परिवार पहचान पत्र में आय ₹50000 या फिर इससे कम दर्शाई गई है। इन सभी परिवारों के नागरिकों को 17 विभाग जरूरत के अनुसार घर घर जाकर योजना का लाभ प्रदान करेंगे। सरकार द्वारा इन सभी परिवारों को 40 योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा। 41वी योजना अपात्र की होगी।
-
इस योजना का शीघ्र लाभ पहुंचाने के लिए जिले में 20 जोन बनाए गए हैं। जिसके नोडल अधिकारी अतिरिक्त उपायुक्त योगेश कुमार है तथा सदस्य सचिव जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्यवान ढिलोड व तकनीकी कार्या जिला शिक्षा अधिकारी महिपाल सीकरी है।
-
20 सितंबर को योगेश कुमार द्वारा अधिकारियों की बैठक की गई। इस बैठक में इस योजना का लाभ सभी जरूरतमंद नागरिकों तक पहुंचाने के दिशा निर्देश दिया गए। उनके द्वारा यह भी जानकारी प्रदान की गई थी चिन्हित परिवारों की आय पहले चरण में ₹100000 एवं दूसरे चरण में ₹180000 निर्धारित की गई है। इस कार्य को पूरा करने के लिए 5 दिन संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।
करनाल जिले को बांटा गया 20 जोन में
जिले को 20 जोन में बाटा गया है जिसमे से 8 खंड विकास एवं पंचायत विकास कार्यालय, 6 नगर पालिका एवं 6 जोन नगर निगम करनाल में बनाए गए हैं। बीडीपीओ खंड स्तर पर टीम लीडर होंगे। इसके अलावा खंड शिक्षा अधिकारी, सीडीपीओ और 6 सामाजिक कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। इस योजना के अंतर्गत नगर पालिका में सचिव को टीम लीडर बनाया गया है। उनके साथ खंड शिक्षा अधिकारी सीडीपीओ, 6 सामाजिक कार्यकर्ता तथा नगर निगम में कार्यकारी अभियंता टीम लीडर, खंड शिक्षा अधिकारी सीडीपीओ और 6 सोशल वर्कर की टीम भी शामिल होगी।
इसके अलावा ग्रामीण स्तर के जोन का निरीक्षण डीडीपीओ करेंगे और नगर पालिका और नगर निगम के जोन का निरीक्षण ईओ नगर निगम करेंगे। करनाल नगर निगम में बनाए गए 6 जोन में से पहले जोन में 1 से 4 वार्ड तक, जोन नंबर 2 में 5 से 8 वार्ड तक, जोन नंबर 3 में 9 से 12 वार्ड तक, जोन नंबर 4 में 13 से 16 वर्ड तक तथा जोन नंबर 5 में 17 से 20 वार्ड तक शामिल किए गए हैं।
हरियाणा अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के अंतर्गत शामिल विभाग
-
हरियाणा रेड क्रॉस सोसाइटी
-
हरियाणा राज्य बाल भवन परिषद
-
महिला विकास निगम
-
हरियाणा पिछड़े वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग कल्याण निगम
-
हरियाणा कौशल विकास मिशन
-
अनुसूचित जाति एवं वित्तीय विकास निगम
-
सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम निदेशालय
-
शहरी स्थानीय निकाय विभाग
-
विकास एवं पंचायत विभाग
-
रोजगार विभाग
-
मत्स्य पालन विभाग
-
बागवानी विभाग
-
पशुपालन एंड डेहरी विभाग
-
ग्रामीण विकास विभाग
-
खाद एवं ग्रामोद्योग
-
अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण निगम
-
सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय
अंत्योदय परिवार उत्थान योजना में चयनित परिवारों को सहयोग
जैसे की आप सभी लोग जानते है परिवार उत्थान योजना एक ऐसी योजना है जिसके तहत राज्य के आर्थिक रूप से कमज़ोर नागरिको को पहचान पत्र बनवाने की सुविधा प्रदान करके उनके जीवन को सुधारा जा रहा है और उन्हें सरकार की विभिन्न योजनाओ से जोड़कर उनकी आय को बढ़ाने के अवसर प्रदान किये जा रहे है। इस योजना को आगे बढ़ाते हुए राज्य के डीसी श्याम लाल पूनिया ने बताया है कि अंत्योदय परिवार उत्थान योजना झज्जर जिला में क्रियांवित की जा रही है और साथ ही साथ इस योजना के अंतर्गत राज्य के नागरिको को ओर अधिक सुविधा प्रदान करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर एप लॉन्च किया जायेगा। इस ऑनलाइन ऍप के माध्यम से हरियाणा राज्य के गरीब नागरिक राज्य सरकार की विभागीय योजनाओ से जुडी सभी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
डीसी श्याम लाल पूनिया ने यह भी बताया है कि इस योजना के तहत FAMILY ID पोर्टल के ज़रिये उन आर्थिक रूप से गरीब परिवारों को चुना जाएगा। जो कि सामाजिक-आर्थिक उत्थान में आखिर में आते हैं।इन चुने गए परिवारों को शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार, स्वरोजगार से जोड़ा जायेगा ओर विभिन्न विभागों द्वारा शुरू की गयी योजनाओ जैसे हरियाणा अनुसूचित जाति एवं वित्तीय विकास, पशुपालन एवं डेयरी , रोजगार आदि का लाभ प्रदान किया जायेगा।
हरियाणा अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के अंतर्गत 10917 परिवारों की की गई पहचान
जैसे कि आप सभी लोग जानते हरियाणा अंत्योदय परिवार उत्थान योजना को हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा आरंभ किया गया था। इस योजना के अंतर्गत उन सभी परिवारों के पहचान पत्र बनवाए जाएंगे जिनकी परिवार की सालाना आय ₹100000 या फिर उससे कम है। अब तक इस योजना के अंतर्गत कुल 10917 परिवारों की पहचान की गई है। इन सभी परिवारों की सालाना आमदनी ₹25000 से कम है। इन सभी परिवारों का प्रशासन द्वारा सत्यापन किया जा रहा है। यह सत्यापन प्रक्रिया डोर टू डोर वेरिफिकेशन के माध्यम से की जा रही है। सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन सभी परिवारों को Haryana Antyodaya Parivar Utthan Yojana के अंतर्गत लाभ प्रदान किया जाएगा।
इन 10917 परिवारों में बावल ब्लॉक से 1909, बावल शहर से 215, डहीना ब्लॉक से 941, धारूहेड़ा ब्लॉक से 236, धारूहेड़ा शहर से 274, जाटूसना ब्लॉक से 866, खोल ब्लॉक से 805, नाहड़ ब्लॉक से 984, रेवरी ब्लॉक से 2460, रेवरी शहर से 2227 परिवारों की पहचान की गई है। इन सभी परिवारों को इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
हरियाणा अंत्योदय परिवार उत्थान योजना की घोषणा
Haryana Antyodaya Parivar Utthan Yojana की घोषणा शिरोमणि गुरु रविदास जी के 644 वी जयंती के अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा की गई है। इस अवसर पर सरकार द्वारा एक राज्यस्तरीय कार्यक्रम को आयोजित किया गया था। यह कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री जी के द्वारा अपने निवास से आयोजित किया गया था। इसी कार्यक्रम के दौरान सरकार द्वारा हरियाणा अंत्योदय परिवार उत्थान योजना की घोषणा की गई है। प्रदेश के 22 जिलों में इस कार्यक्रम को आयोजित किया गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी ने कई अन्य योजनाओं की भी घोषणा की है। जिससे कि प्रदेश के नागरिकों का कल्याण होगा। परिवार पहचान पत्र बनाने का काम तेजी से किया जा रहा है। अब तक 65 लाख परिवार में से 54 लाख परिवारों के कार्ड बन चुके हैं।
हरियाणा अंत्योदय परिवार उत्थान योजना पंजीकरण
राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के नागरिकों की आय में वृद्धि करने के लिए तथा बेरोजगार नागरिकों को रोजगार प्रदान करने के लिए विभिन्न प्रकार की योजना संचालित की जाती है। हरियाणा अंत्योदय परिवार उत्थान योजना भी इन्हीं योजनाओं का एक भाग है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश के गरीबी रेखा से नीचे आने वाले परिवारों की आय में वृद्धि करने का प्रयास किया जाएगा। जिसके लिए उनके पहचान पत्र बनवाए जाएंगे। यदि आप भी Antyodaya Parivar Utthan Yojana 2022 के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं तो आपको किसी भी सरकारी कार्यालय के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं है। आप घर बैठे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से हरियाणा अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं। इससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी तथा प्रणाली में पारदर्शिता आएगी।
हरियाणा अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के लाभ तथा विशेषताएं
-
Antyodaya Parivar Utthan Yojana 2022 को हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा आरंभ किया गया है।
-
इस योजना के अंतर्गत उन सभी परिवारों के पहचान पत्र बनवाए जाएंगे जिनकी सालाना आय ₹100000 से कम है।
-
इस योजना के माध्यम से ऐसे सभी परिवारों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाने का प्रयास किया जाएगा।
-
पहचान पत्रों के माध्यम से हरियाणा सरकार के पास इस योजना के अंतर्गत आने वाले सभी लाभार्थियों का अभिलेख आ जाएगा।
-
इस अभिलेख के माध्यम से सरकार द्वारा लाभार्थियों का उत्थान करने का प्रयास किया जाएगा।
-
विभिन्न प्रकार के कौशल विकास प्रशिक्षण भी इस योजना के अंतर्गत बेरोजगार नागरिकों को प्रदान किए जाएंगे। जिससे कि वह रोजगार प्राप्त कर सकें।
-
इस योजना का लाभ लगभग एक लाख परिवारों को प्रदान किया जाएगा।
-
सरकार द्वारा लाभार्थी की आय लगभग ₹8000 से ₹9000 प्रतिमाह करने का इस योजना के अंतर्गत प्रयास किया जाएगा।
-
हरियाणा अंत्योदय परिवार उत्थान योजना की घोषणा शिरोमणि गुरु रविदास जी के 644 वी जयंती के अवसर पर की गई है।
-
यह घोषणा एक राज्यस्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से की गई है। जो कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित किया गया था।
-
इस कार्यक्रम को प्रदेश के 22 जिलों में आयोजित किया गया था।
-
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा कई अन्य योजनाओं की भी घोषणा की गई है।
-
इस योजना के माध्यम से प्रदेश के नागरिक आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाएंगे।
-
प्रदेश की बेरोजगारी दर में भी इस योजना के माध्यम से गिरावट आई।
-
इस योजना के माध्यम से प्रदेश के गरीब नागरिकों को रोजगार के नए अवसर भी प्रदान किए जाएंगे।
हरियाणा अंत्योदय परिवार उत्थान योजना की पात्रता
-
आवेदक हरियाणा का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
-
आवेदक गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहा हो।
-
इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए परिवार की वार्षिक आय ₹100000 या फिर ₹100000 से कम होनी चाहिए।
अंत्योदय परिवार उत्थान योजना महत्वपूर्ण दस्तावेज
-
आधार कार्ड
-
राशन कार्ड
-
निवास प्रमाण पत्र
-
आय प्रमाण पत्र
-
पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
-
परिवार पहचान पत्र
-
मोबाइल नंबर
मोबाइल ऐप डाउनलोड करने की प्रक्रिया
-
सर्वप्रथम आपको मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
-
अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
-
होम पेज पर आपको डाउनलोड फॉर एंड्राइड के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
-
जैसे कि आप इस विकल्प पर क्लिक करेंगे आपकी डिवाइस में यह ऐप डाउनलोड होना आरंभ हो जाएगा।
-
इस प्रकार आप मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकेंगे।
लॉगिन करने की प्रक्रिया
-
सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना की OFFICIAL WEBSITE पर जाना होगा।
-
अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
-
इसके पश्चात आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
-
अब आपके सामने लॉगइनफॉर्म खुलकर आएगा।
-
आपको इस फॉर्म में अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा तथा रोल का चयन करना होगा।
-
इसके बाद आप ओटीपी या पासवर्ड में से किसी एक के माध्यम से लॉगिन कर सकते हैं।
-
इस प्रकार आप लॉग इन कर सकेंगे।
हरियाणा अंत्योदय परिवार उत्थान योजना का विवरण देखने की प्रक्रिया
-
सर्वप्रथम आपको मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
-
अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
-
होम पेज पर आपको विभाग, योजना तथा उप योजना का चयन करना होगा।
-
इसके बाद आपको योजना विवरण देखे के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
-
योजना का विवरण आपकी स्क्रीन पर खुल कर आ जाएगा।
स्कीम डिस्क्रिप्शन डाउनलोड करने की प्रक्रिया
-
सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
-
अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
-
इसके पश्चात आपको स्कीम डिस्क्रिप्शन टेंपलेट के विक्रम पर क्लिक करना होगा।
-
जैसे ही आप सर्कल पर क्लिक करेंगे स्कीम डिस्क्रिप्शन टेंप्लेट आपकी डिवाइस में डाउनलोड होना शुरू हो जाएगा।
-
आप इस फाइल को खोलकर स्कीम डिस्क्रिप्शन देख सकते हैं।
स्कीम बुकलेट डाउनलोड करने की प्रक्रिया
-
सर्वप्रथम आपको मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
-
अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
-
होम पेज पर आपको डाउनलोड स्कीम बुकलेट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
-
जैसे ही आप इस विकल्प पर क्लिक करेंगे स्कीम बुकलेट पीडीएफ फॉर्मेट में आपकी डिवाइस में डाउनलोड हो जाएगी।
-
आप इस फाइल को खोल कर संबंधित जानकारी देख सकते हैं।